उत्तराखंड में मजदूरों के लिए खुला राहत का खजाना, ₹93 करोड़ की मदद! कैसे बदल रही है उनकी जिंदगी

Labour Welfare in Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के गरीब और मजदूरों को आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा देने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। देवभूमि के इतिहास में इसे श्रमिक कल्याण के क्षेत्र में एक बड़े आर्थिक बूस्टर के तौर पर देखा जा रहा है। सरकार ने बिचौलियों और दलालों के चक्कर को पूरी तरह खत्म करते हुए 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' यानी डीबीटी (DBT) के जरिए सीधे मजदूरों के बैंक खातों में सहायता राशि भेजने का एक महा-अभियान शुरू किया है।

सरकार की ओर से चलाई जा रही अलग-अलग श्रमिक कल्याण योजनाओं के तहत 24 हजार से ज्यादा मजदूरों को सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाई गई है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते एक साल में 93.06 करोड़ रुपये की राशि मजदूरों और उनके परिवारों के खातों में पहुंचाई गई, जिससे हजारों परिवारों को आर्थिक सुरक्षा का सहारा मिला है।

Labour Welfare in Uttarakhand

4400 से ज्यादा मजदूरों को मिली बड़ी राहत, 11 करोड़ ट्रांसफर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के माध्यम से 4,400 से अधिक मजदूरों के खातों में करीब 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि सीधे ट्रांसफर की गई। यह पूरी प्रक्रिया डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए एक ही चरण में पूरी की गई।

यह आर्थिक मदद मजदूरों के जीवन से जुड़ी हर छोटी-बड़ी और अहम जरूरतों को ध्यान में रखकर दी गई है। इसमें श्रमिक परिवारों की बेटियों की शादी के लिए विवाह सहायता राशि, परिवार के किसी सदस्य की असमय मृत्यु होने पर दी जाने वाली आर्थिक मदद, महिला मजदूरों के लिए मातृत्व लाभ और सबसे अहम है। मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई के लिए दी जाने वाली शैक्षणिक सहायता शामिल है। इस वित्तीय मदद से हजारों परिवारों को बिना किसी कागजी देरी के ऐन वक्त पर सबसे बड़ी राहत मिली है।

निर्माण क्षेत्र में काम करने वाले श्रमिक अक्सर असंगठित वर्ग का हिस्सा होते हैं। इनकी आय नियमित नहीं होती और बीमारी, दुर्घटना, विवाह, बच्चों की पढ़ाई या परिवार में किसी सदस्य की मृत्यु जैसी परिस्थितियां आर्थिक संकट पैदा कर देती हैं। ऐसे में उत्तराखंड सरकार ने मजदूरों को सीधे लाभ पहुंचाने के लिए कल्याण योजनाओं के दायरे को मजबूत करने पर जोर दिया है।

अब दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, सीधे कार्यस्थल पर पहुंचेगी सुविधाएं

उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए सीएम धामी ने अधिकारियों को एक बेहद कड़ा निर्देश दिया है। सीएम धामी ने कहा है कि अब मजदूरों को किसी भी योजना का लाभ लेने या पंजीकरण कराने के लिए लंबी दूरी तय करके सरकारी दफ्तरों तक आने की कोई जरूरत नहीं है। इसके बजाय, प्रशासन खुद चलकर मजदूरों के पास जाएगा।

इसके लिए सरकार ने कार्यस्थलों (Construction Sites) के पास ही विशेष 'वर्कप्लेस वेलफेयर कैंप' (Workplace Welfare Camps) आयोजित करने की रणनीति बनाई है। इन कैंपों के माध्यम से जो प्रवासी और असंगठित क्षेत्र के मजदूर दूर-दराज के इलाकों में काम कर रहे हैं, उन्हें उनके काम की जगह पर ही पंजीकरण की सुविधा, सरकारी योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य जांच और जरूरी सामग्री मुहैया कराई जा रही है। इससे मजदूरों का कीमती समय और किराया दोनों बच रहा है।

93 करोड़ रुपये कैसे बदल रही लोगों की जिंदगी

अगर पिछले एक साल के आंकड़ों पर नजर डालें, तो उत्तराखंड सरकार ने श्रम कल्याण के क्षेत्र में एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महज एक वर्ष की अवधि के भीतर धामी सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत कुल 93.06 करोड़ रुपए की भारी-भरकम राशि सीधे लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की है।

इस विशाल वित्तीय सहायता का सीधा लाभ राज्य के 24,323 पंजीकृत मजदूरों और उनके परिवारों को मिला है। इस कदम से न केवल इन गरीब परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है, बल्कि जीवन के किसी संकटपूर्ण मोड़ या बड़े आयोजनों (जैसे शादी या बीमारी) के समय उन्हें किसी साहूकार के आगे हाथ फैलाने की जरूरत भी नहीं पड़ी है।

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक का उपयोग बढ़ाया गया है। लाभार्थियों के सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में डिजिटल सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सहायता केवल वास्तविक और पात्र लाभार्थियों तक ही पहुंचे। एक्सपर्ट का मानना है कि तकनीक आधारित निगरानी व्यवस्था से योजनाओं की विश्वसनीयता बढ़ती है और सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग संभव होता है।

  • 24,323 मजदूरों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला
  • 93.06 करोड़ रुपये की सहायता वितरित की गई
  • 4,400 से अधिक मजदूरों को हालिया चरण में लगभग 11 करोड़ रुपये मिले
  • सहायता सीधे बैंक खातों में भेजी गई

ये आंकड़े बताते हैं कि राज्य सरकार श्रमिक कल्याण योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने की दिशा में सक्रिय रूप से काम कर रही है।

किन जरूरतों के लिए मिल रही है मदद?

यह आर्थिक सहायता केवल एक योजना तक सीमित नहीं है। श्रमिक परिवारों को जीवन की महत्वपूर्ण परिस्थितियों में सहयोग देने के उद्देश्य से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं।

इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • विवाह के बाद मिलने वाली सहायता
  • परिवार में मृत्यु होने पर आर्थिक अनुदान
  • मातृत्व लाभ
  • बच्चों की शिक्षा के लिए सहायता
  • अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाएं

इन योजनाओं का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक कमजोरी किसी परिवार के भविष्य पर भारी न पड़े।

तकनीकी वेरिफिकेशन से थमेगी धांधली, सिर्फ हकदारों को मिलेगा हक

इस पूरी योजना को जमीन पर उतारने के साथ-साथ धामी सरकार ने पारदर्शिता का भी पूरा ख्याल रखा है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि सरकारी पैसे का एक-एक रुपया सीधे उसी मजदूर तक पहुंचना चाहिए जो इसका असली हकदार है। इसके लिए श्रम विभाग में आधुनिक तकनीक और सख्त डिजिटल वेरिफिकेशन (सत्यापन) प्रणालियों को लागू किया गया है।

नियमों को इस तरह से अपग्रेड किया गया है ताकि किसी भी स्तर पर फर्जीवाड़ा या अपात्र लोगों द्वारा लाभ उठाने की गुंजाइश पूरी तरह खत्म हो जाए। इसके साथ ही, जिला स्तर पर जागरूकता अभियानों को तेज करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि राज्य का कोई भी गरीब मजदूर जानकारी के अभाव में इन कल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रह जाए। सरकार का यह कदम उत्तराखंड के विकास में पसीना बहाने वाले हर श्रमिक को सम्मान और सुरक्षा देने का एक ठोस प्रयास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+