PM Kisan Yojana के लिए कैसे करें आवेदन? मोबाइल से मिनटों में करें रजिस्ट्रेशन, स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Scheme: भारत सरकार द्वारा देश के अन्नदाताओं को आर्थिक संबल देने के लिए चलाई जा रही 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' (PM Kisan Yojana) फिलहाल में ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ बन चुकी है।

इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की वित्तीय सहायता ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।

-how-to-apply-for-pm-kisan-yojana

यदि आप भी एक किसान हैं और अब तक इस योजना का लाभ नहीं उठा पाए हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि इस योजना के लिए कौन लोग पात्र हैं, किन्हें इस लिस्ट से बाहर रखा गया है और आवेदन करने की ऑनलाइन व ऑफलाइन प्रक्रिया क्या है।

How To a Apply For PM Kisan Online: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत किसानों को आर्थिक मदद देने के उद्देश्य से की गई थी। इसके तहत सरकार हर साल 6,000 रुपये की सहायता राशि सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।

पीएम किसान योजना के लिए कौन है पात्र (Eligibility)?

सरकार के नियमों के मुताबिक, इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता के मापदंड बेहद सरल रखे गए हैं। देश के सभी भूमिधारक किसान परिवार, जिनके नाम पर खेती योग्य वैध भूमि (Cultivable Land) पंजीकृत है, वे इस योजना के तहत लाभ पाने के पात्र हैं। इसमें छोटे, सीमांत और बड़े सभी प्रकार के निजी भूमिधारक किसानों को शामिल किया गया है।

किन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ?

सरकार ने कुछ श्रेणियों को इस योजना से बाहर रखा है। इनमें शामिल हैं:

  • संस्थागत भूमि धारक (Institutional Land Holders)
  • वर्तमान या पूर्व संवैधानिक पदों पर रहे व्यक्ति
  • पूर्व और वर्तमान मंत्री, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्य
  • नगर निगम के मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष
  • केंद्र या राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी और अधिकारी
  • सरकारी उपक्रमों (PSU) और स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी
  • ऐसे पेंशनधारक जिनकी मासिक पेंशन 10,000 रुपये या उससे अधिक है
  • पिछले आकलन वर्ष में आयकर (Income Tax) भरने वाले व्यक्ति
  • डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आर्किटेक्ट जैसे पेशेवर लोग

हालांकि मल्टी टास्किंग स्टाफ (MTS), ग्रुप-D और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को कुछ मामलों में छूट दी गई है।

CM विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन से त्रिशा ने शेयर की कैंडिड फोटो, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल!
CM विजय के बर्थडे सेलिब्रेशन से त्रिशा ने शेयर की कैंडिड फोटो, कैप्शन ने जीता लोगों का दिल!

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

पीएम किसान योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता विवरण
  • जमीन के कागजात (Land Records)
  • बैंक पासबुक

आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया (Application Process)

पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए आप दो तरीकों से आवेदन कर सकते हैं- ऑनलाइन या ऑफलाइन (नजदीकी केंद्र जाकर)। यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा है, तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करके खुद ही आवेदन कर सकते हैं:

स्टेप 1: सबसे पहले पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर फॉर्मर कॉर्नर के तहत 'New Farmer Registration' (नए किसान पंजीकरण) के विकल्प पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना पहचान नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें और राज्य का चयन करें।

स्टेप 4: आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा, उसे दर्ज करके अपनी पहचान को सत्यापित (Authenticate) करें।

स्टेप 5: इसके बाद स्क्रीन पर आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। इसमें मांगी गई सभी व्यक्तिगत और जमीन से जुड़ी जानकारियां (जैसे खतौनी/खाता नंबर) ध्यानपूर्वक भरें और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।

स्टेप 6: सभी विवरणों की दोबारा जांच करने के बाद 'Submit' (जमा करें) बटन पर क्लिक कर दें।

विकल्प 2: ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया (CSC या तहसील के जरिए)

यदि आप ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहज नहीं हैं, तो आप ऑफलाइन माध्यम चुन सकते हैं:

  • अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्थानीय राजस्व विभाग/पटवारी/तहसील कार्यालय में जाएं।
  • अपने साथ जरूरी दस्तावेज जैसे-पहचान पत्र, भूमि जोत के दस्तावेज (खतौनी नकल) और बैंक पासबुक की कॉपी लेकर जाएं।
  • वहां मौजूद अधिकृत प्रतिनिधि या ग्राम स्तरीय उद्यमी (VLE) आपकी ओर से सभी विवरणों को ऑनलाइन पोर्टल पर भरेगा और आपके दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर देगा।

किसान को अपने आधार कार्ड, बैंक पासबुक और भूमि संबंधी दस्तावेज जमा करने होंगे। वहां मौजूद अधिकारी या CSC संचालक ऑनलाइन आवेदन भरकर दस्तावेज अपलोड कर देंगे। आवेदन के बाद किसान को रसीद भी दी जाएगी।

आवेदन जमा होने के बाद स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकार द्वारा आपके दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी होने के बाद आपका नाम लाभार्थी सूची में जोड़ दिया जाएगा और अगली किस्त से आपके खाते में पैसे आने शुरू हो जाएंगे।

किसानो का इंतजार बढ़ा? 10 महीने से अटकी हैं 3 किस्तें, CM Kisan Kalyan Yojana का पैसा कब मिलेगा
किसानो का इंतजार बढ़ा? 10 महीने से अटकी हैं 3 किस्तें, CM Kisan Kalyan Yojana का पैसा कब मिलेगा
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+