JD Vance की पत्नी Usha ने पहनी सरोजिनी मार्केट से भी सस्ती ड्रेस, शेयर की रसीद तो छिड़ी बहस, सादगी या स्टंट?

Usha Vance Dress: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी और अमेरिका की 'सेकंड लेडी' उषा वेंस इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। 24 जून 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी एक ड्रेस की रसीद शेयर की। इस रसीद के मुताबिक, उन्होंने जो ड्रेस पहनी थी उसकी कीमत डिस्काउंट के बाद सिर्फ 8.75 डॉलर यानी करीब 730 रुपये थी।

रसीद शेयर करते हुए उषा वेंस ने लिखा, "And here's the receipt!" यानी "और ये रही रसीद!"। यह वही नीली ड्रेस थी जिसे उन्होंने अपने पति जेडी वेंस के साथ एक टेलीविजन कार्यक्रम में पहना था। उनकी इस पोस्ट ने अमेरिकी राजनीति और मीडिया में नई बहस छेड़ दी।

Usha Vance Dress

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के बाद आया जवाब

उषा वेंस का यह पोस्ट ऐसे समय में आया जब न्यूयॉर्क टाइम्स (NYT) में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी। इस रिपोर्ट में रिपब्लिकन पार्टी के 'MAGA' (Make America Great Again) आंदोलन से जुड़ी महिलाओं के पहनावे, मातृत्व और सामाजिक छवि के बारे में लिखा गया था। दिलचस्प बात यह है कि जिस ड्रेस की रसीद उषा वेंस ने शेयर की, उसका उस रिपोर्ट में कोई सीधा जिक्र नहीं था। लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट उस रिपोर्ट के जवाब के रूप में देखा जा रहा है।

MAGA आंदोलन और महिलाओं के रोल पर बहस

न्यूयॉर्क टाइम्स की फैशन समीक्षक वैनेसा फ्रीडमैन ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि ट्रंप समर्थक MAGA आंदोलन में महिलाओं के मातृत्व और पारंपरिक जीवनशैली को एक राजनीतिक और सामाजिक प्रतीक के रूप में पेश किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, MAGA विचारधारा पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों पर जोर देती है। इसमें पुरुषों को परिवार का मुख्य कमाने वाला और संरक्षक माना जाता है, जबकि महिलाओं को पत्नी, मां और गृहिणी की भूमिका में देखा जाता है। लेख में दावा किया गया कि कई बार महिलाओं की सार्वजनिक छवि और मातृत्व को इस विचारधारा को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Bangladesh J-10CE Fighter Jet Deal: चीन से J-10CE खरीदेगा बांग्लादेश, भारत के लिए क्यों बढ़ा 'टू-फ्रंट' खतरा
Bangladesh J-10CE Fighter Jet Deal: चीन से J-10CE खरीदेगा बांग्लादेश, भारत के लिए क्यों बढ़ा 'टू-फ्रंट' खतरा

'प्रोनेटलिस्ट' विचारधारा क्या है?

रिपोर्ट में 'प्रोनेटलिस्ट' (Pronatalist) आंदोलन का भी जिक्र किया गया। यह ऐसा विचार है जो ज्यादा बच्चों के जन्म को समाज के लिए सकारात्मक मानता है। वैनेसा फ्रीडमैन ने लिखा कि यदि ट्रंप समर्थक पुरुष MAGA आंदोलन में पारंपरिक पुरुषत्व का प्रतीक हैं, तो गर्भवती और पारंपरिक जीवनशैली अपनाने वाली महिलाएं उसके स्त्री पक्ष का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनके मुताबिक, मार-ए-लागो जैसे स्थानों पर दिखाई देने वाली महिलाओं की छवि इस विचारधारा को मजबूत करती है।

उषा वेंस अकेली नहीं, कई और महिलाएं भी इसका हिस्सा

उषा वेंस इस विचारधारा से जुड़ी अकेली चर्चित महिला नहीं हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव Karoline Leavitt भी मई 2026 में मां बनी थीं। इसके अलावा Katie Miller भी इसी अवधि में मां बनीं और ट्रंप समर्थक राजनीतिक दायरे की प्रमुख महिलाओं में शामिल हैं। इन महिलाओं को अक्सर पारंपरिक परिवार और मदरहुड को बढ़ावा देने वाली राजनीतिक सोच से जोड़ा जाता है।

"बच्चे पैदा करना ही असली नारीवाद"

केटी मिलर ने पहले सोशल मीडिया पर कहा था कि "बच्चे पैदा करना ही असली नारीवाद है" और "एक महिला का सबसे क्रांतिकारी काम अपनी महिला होने भूमिका को स्वीकार करना है।"

उनका यह बयान आधुनिक नारीवादी सोच से अलग माना गया, क्योंकि आधुनिक नारीवाद महिलाओं की व्यक्तिगत स्वतंत्रता, करियर, शिक्षा और आत्मनिर्णय पर अधिक जोर देता है। इसी वजह से अमेरिका में इस मुद्दे पर तीखी बहस देखने को मिल रही है।

क्या रसीद शेयर करना एक राजनीतिक संदेश था?

कई राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि 8.75 डॉलर की ड्रेस की रसीद शेयर करना सिर्फ एक साधारण सोशल मीडिया पोस्ट नहीं था। इसे एक राजनीतिक संदेश के तौर पर भी देखा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, उषा वेंस यह दिखाना चाहती थीं कि वे आम अमेरिकी परिवारों की तरह सादगीपूर्ण जीवन जीती हैं और महंगे फैशन या दिखावे से दूर हैं। इससे वे खुद को आम लोगों के करीब और जमीनी नेता की छवि में पेश कर सकती हैं।

Russian Journalist Died: Putin की लव-लाइफ को एक्सपोज करने वाले पत्रकार की संदिग्ध मौत, पसंदीदा खाने ने ली जान!
Russian Journalist Died: Putin की लव-लाइफ को एक्सपोज करने वाले पत्रकार की संदिग्ध मौत, पसंदीदा खाने ने ली जान!

अमेरिका में जारी है वैचारिक संघर्ष

फिलहाल अमेरिका में गर्भपात, परिवार, मातृत्व और महिलाओं की सामाजिक भूमिका को लेकर तीखी राजनीतिक बहस चल रही है। रिपब्लिकन पार्टी और ट्रंप समर्थक समूह पारंपरिक पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि उनके आलोचक इसे महिलाओं की भूमिका को सीमित करने वाली सोच मानते हैं। ऐसे में उषा वेंस का ये कदम काफी चर्चा का विषय है।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+