IND vs BAN: टी20 वर्ल्ड कप में आज भारत की कड़ी परीक्षा, बांग्लादेश से मिलेगी टक्कर, कब और कहां देखें लाइव
IND vs BAN Live Streaming: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना अपने पड़ोसी देश बांग्लादेश से होने जा रहा है, मुकाबला मैनचेस्टर में खेला जाएगा। टूर्नामेंट के इस बेहद रोमांचक मैच नंबर 23 में दोनों टीमें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी। सेमीफाइनल की रेस के लिहाज से यह मुकाबला दोनों ही खेमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
भारतीय फैंस इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर बेहद उत्साहित हैं और यह जानने के लिए बेताब हैं कि वे इस मैच का सीधा प्रसारण अपने घर बैठे कैसे देख सकते हैं। इस मैच में अगर टीम इंडिया हार जाती है, तो सेमीफाइनल की राह बेहद मुश्किल हो जाएगी।

IND vs BAN: कैसे देखें लाइव भारत में
इस पूरे विमेंस टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के आधिकारिक प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास सुरक्षित हैं। क्रिकेट प्रेमी अपने टेलीविजन सेट पर स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी जैसे विभिन्न चैनलों के माध्यम से इस पूरे महामुकाबले का सीधा प्रसारण लाइव देख सकते हैं। शाम 6 बजकर 30 मिनट पर इस मैच का टॉस होगा और 7 बजे मैच शुरू हो जाएगा।
IND vs BAN: ऑनलाइन मैच कहां देख सकते हैं
जो दर्शक इस मुकाबले को अपने स्मार्टफोन, टैबलेट या लैपटॉप पर चलते-फिरते देखना चाहते हैं, उनके लिए भी शानदार डिजिटल स्ट्रीमिंग की व्यवस्था है। भारत में इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार मोबाइल ऐप और उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी तरह से लाइव उपलब्ध रहेगी।
स्मृति मंधाना के ऊपर रहेंगी नजरें
टीम इंडिया का काफी ज्यादा दारोमदार स्मृति मंधाना के ऊपर निर्भर करता है। उनके बल्ले से इस इवेंट में लगातार दो फिफ्टी आई हैं। पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनका बल्ला नहीं चला था। इस मैच में मंधाना के ऊपर निश्चित तौर पर नजरें रहने वाली हैं।
दोनों टीमों की संभावित एकादश
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), यास्तिका भाटिया/भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
बांग्लादेश: दिलारा अख्तर, जुआइरिया फिरदौस, शारमिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान एवं विकेटकीपर), शोभना मोस्तारी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शांजिदा अख्तर, मारुफा अख्तर।












Click it and Unblock the Notifications