बॉर्डर पर टकराव के बीच चीन में भारतीय प्रॉडक्‍ट्स की डिमांड में आया बूम

नई दिल्ली। भारत और चीन की बॉर्डर पर तनाव है, लेकिन दोनों देशों के बीच व्यापार में कोई कमी नहीं आई है। इस साल जनवरी से अगस्त तक भारत द्वारा चीन को किए जाने वाला निर्यात करीब 69 हजार करोड़ रुपये तक पहुंचा गया है। डोकलाम विवाद के दौरान ऐसा लगा था कि भारत और चीन के व्यापार में कमी देखने को मिलेगा, लेकिन अगस्त महीने में भी रिकॉर्ड तोड़ निर्यात हुआ है। आपको बता दें कि भारत और चीन के बीच डोकलाम विवाद अगस्त माह में शुरू हुआ था।

भारत और चीन: सीमा पर तनाव है, लेकिन व्यापार शानदार है

चीन में भारतीय उत्पादों की मांग बढ़ी है। इस साल के शुरुआती 8 महीनों में चीन ने भारत से 69 हजार करोड़ रुपये का व्यापार किया है, जो 40.69 फीसदी तक बढ़ा है।

डोकलाम विवाद अगस्त महीने में शुरू हुआ था, तब ऐसा लग रहा था कि दोनों देशों के बीच व्यापार पर सबसे बूरा असर पड़ने वाला है, लेकिन चौंकाने वाली बात है कि बिजनेस के हिसाब से अगस्त माह भारत के लिए बहुत अच्छा रहा। इस दौरान चीन ने भारत से 38.6 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 8190 करोड़ रुपए का आयात किया।

भारत और चीन के बीच भले ही सीमा पर टेंशन देखने को मिलती हो, लेकिन दोनों ही देश बहुत बड़े व्यापारिक साझेदार मुल्क है। व्यापार के मामले में दोनों ही एक-दूसरे के सहयोगी है। जनवरी से अगस्त में भारत में चीन से आयात 14 फीसदी बढ़कर 2,89,250 करोड़ रुपए हो गया है। वहीं, इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार 18.34 फीसदी बढ़ोत्तरी के साथ 3,58,215 करोड़ हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+