स्वतंत्रता दिवस का जश्न: जय हे 2.0 गाना रिलीज, देश भर के प्रसिद्ध 75 गायकों ने दी अपनी सुरीली आवाज

आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं।

नई दिल्ली, 14 अगस्त : आजादी के 75 साल पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। देशवासी अपने घरों पर तिरंगा फहरा रहे हैं। इस अवसर को और धूमधाम से मनाने के लिए जया हे 2.0 गाने को लॉन्च किया गया है।

जया हे 2.0 गाना रिलीज
Photo Credit:

अंबुजा नियोतिया समूह द्वारा इस गाने को प्रस्तुत किया गया है। देश भर के प्रसिद्ध 75 गायकों ने अपनी सुरीली आवाज दी है। इस संगीत के माध्यम से देश के वीर सपूतों और स्वतंत्रता सेनानियों को एक संगीतय श्रद्धांजलि दी है। इस गान में भारत भाग्य विधाता गीत के पांचों श्लोक को भी शामिल किया गया है।

इन गायकों ने दिए आवाज

जय हे 2.0 के गान में आशा भोसले, अनूप जलोटा, परवीन सुल्ताना, कुमार शानू, शिवमणि, बॉम्बे जयश्री, उदित नारायण, अलका याज्ञनिक, मोहित चौहान, शान, कैलाश खेर, अमजद अली खान, हरिप्रसाद चौरसिया, हरिहरन, राशिद खान, अजय चक्रवर्ती, शुभा मुद्रल, अरुण साईराम, एल सुब्रमण्यम, विश्व मोहन, साधना सरगम, शांतनु मोइत्रा, पापोन और वी. सेल्वगणेश जैसे दिग्गज कलाकार शामिल हैं।

बता दें कि भारत भाग्य विधाता गीत को रवींद्रनाथ टैगोर ने साल 1911 में लिखा था। जिसमें पांच श्लोक हैं। लेकिन साल 1950 में इस गीत के पहले श्लोक को राष्ट्रगान के रूप में मान्यता दी गई थी।

यह भी पढ़ें- Independence Day : 15 अगस्त की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का देश के नाम संदेश, जानिए बड़ी बातें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+