Surya Grahan 2026: सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण कब? दिन में हो जाएगी रात, क्या भारत में नजर आएगा?
Surya Grahan 2026 Date: सूर्य ग्रहण को लेकर हमेशा लोगों के मन में काफी सवाल और भय रहता है इसलिए उसकी डेट और सूतक काल को लेकर लोग बार-बार प्रश्न करते हैं। साल 2026 में भी दो सूर्य ग्रहण हैं, पहला तो फरवरी में लगा था लेकिन वो भारत में दिखाई दिया नहीं दिया था इसलिए इसका सूतक लगा नहीं था।
तो वहीं इस वर्ष का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है और वो भी हमारे देश में नजर नहीं आएगा इसलिए पूजा -पाठ और मंगलकार्य पर कोई असर नहीं पड़ेगा लेकिन अगले साल यानी कि साल 2027 में 21वीं सदी के सबसे बड़े सूर्य ग्रहण की गवाह दुनिया बनेगी जो कि 2 अगस्त को लगेगा और ये 6 मिनट 23 सेकंड की अवधि का होगा।

इस दौरान कई क्षेत्रों में दिन के समय अंधेरा छा जाएगा, खगोलीय वैज्ञानिकों का कहना है कि यह ग्रहण इतना लंबा इसलिए होगा क्योंकि उस समय चंद्रमा पृथ्वी के काफी नजदीक होगा जिससे उसकी छाया सूर्य को लंबे समय तक ढक देगी, इस अद्भुत दृश्य के लिए वैज्ञानिक अभी से ही तैयारियों में जुटे हैं और इसे 'शताब्दी का ग्रहण' कहकर संबोधित कर रहे हैं।
क्या भारत में दिखेगा सदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण?
लेकिन अब सवाल ये उठता है कि क्या ये सूर्य ग्रहण हमारे देश भारत में दिखेगा तो इसका उत्तर 'ना' है क्योंकि इसका पथ भारतीय उपमहाद्वीप से नहीं जाएगा, ये पूर्ण सूर्यग्रहण पूर्वी अटलांटिक महासागर के ऊपर शुरू होगा और उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ हिस्सों में जारी रहेगा इसलिए ये स्पेन के कैडिज़ और मालागा, जिब्राल्टर, टैंजियर , मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और लीबिया में नजर आएगा।
कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर और चुनौतियों का संकेत है सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिक दृष्टि से यह एक दुर्लभ घटना है, जबकि ज्योतिष में इसे कई राशियों के लिए बदलाव, अवसर और चुनौतियों का संकेत माना जा जाता है लेकिन ग्रहण हमेशा लोगों के लिए बुरा नहीं होता है इसका प्रभाव कुछ राशियों पर सकारात्मक भी पड़ता है।
सारी राशियों के लिए शुभ है 'शताब्दी का ग्रहण'
काशी के पंडित दयानंद शास्त्री के मुताबिक शताब्दी का ग्रहण बहुत सारी राशियों के लिए शुभ होने वाला है, उन्होंने कहा कि 'सूर्य ग्रहण का प्रभाव राशियों पर पूरे 90 दिन रहता है इसलिए ग्रहण का सूतक लगे या ना लगे लोगों को सावधानी हमेशा बरतनी चाहिए। '
12 राशियों पर क्या असर डालेगा सूर्य ग्रहण?
- मेष राशि: यह ग्रहण करियर और प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए अवसर ला सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें।
- वृषभ राशि: भाग्य का साथ मिल सकता है। विदेश यात्रा, उच्च शिक्षा और नए प्रोजेक्ट्स से लाभ मिलने की संभावना है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
- मिथुन राशि: आर्थिक मामलों में सावधानी रखने की जरूरत होगी। निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य संबंधी छोटी समस्याएं परेशान कर सकती हैं।
- कर्क राशि: वैवाहिक जीवन और साझेदारी के मामलों में बदलाव देखने को मिल सकता है। रिश्तों में संवाद बनाए रखना जरूरी होगा।
- सिंह राशि: कार्यस्थल पर प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। हालांकि मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य और दिनचर्या पर विशेष ध्यान दें।
- कन्या राशि: यह ग्रहण रचनात्मक कार्यों और प्रेम संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है। विद्यार्थियों के लिए नई उपलब्धियों के योग बनेंगे।
- तुला राशि: परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। घर-परिवार में सामंजस्य बनाए रखें।
- वृश्चिक राशि: संचार और नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। नई योजनाएं सफल हो सकती हैं। भाई-बहनों के साथ संबंध मजबूत होंगे।
- धनु राशि: धन संबंधी मामलों में उतार-चढ़ाव संभव है। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। नई आय के स्रोत खुल सकते हैं।
- मकर राशि: यह ग्रहण आपकी राशि पर विशेष प्रभाव डाल सकता है। आत्मविश्वास बढ़ेगा लेकिन भावनात्मक निर्णयों से बचना होगा।
- कुंभ राशि: आध्यात्मिकता और आत्मचिंतन की ओर झुकाव बढ़ सकता है। पुराने विवाद समाप्त होने के संकेत हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
- मीन राशि: मित्रों और सामाजिक दायरे से लाभ मिल सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है। भविष्य की योजनाओं पर काम करने का अच्छा समय रहेगा।
ग्रहण के दौरान क्या करें?
धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में समय दें।सूर्य मंत्र, गायत्री मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।भगवान विष्णु और शिव की आराधना करें ग्रहण समाप्त होने पर स्नान कर घर में गंगाजल का छिड़काव करें, इसके बाद पूजा-पाठ और भोजन ग्रहण करें और जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें।














Click it and Unblock the Notifications