Aaj Ka Mausam: दिल्ली-UP समेत 12 राज्यों में बारिश दिखाएगी तांडव, मछुआरों को समुद्र में जाने से रोका गया

Aaj Ka Mausam: मानसून लेटआया लेकिन अभी ये तेज स्पीड से आगे बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कई राज्यों में भारी बारिश की स्थिति बनी हुई है, ताजा अपडेट की बात करें तो आज 11 जून यानी कि गुरुवार को भारतीय मौसम विभाग ने कई प्रांतो में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

उत्तर-पश्चिम एरिया में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है जिसके कारण उत्तर भारत के कुछ राज्यों में पिछले दो दिनों से और आने वाले तीन दिनों तक आंधी-पानी की आशंका बनी हुई है।

Aaj Ka Mausam

IMD ने देश के 12 राज्यों में रेन अलर्ट जारी किया है जिनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, आंध्रा और गोवा शामिल हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि इन जगहों पर बारिश के दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी जिनकी स्पीड 80-90 किमी प्रतिघंटा हो सकती है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली और NCR क्षेत्र में भी आज बरसात हो सकती है, यहां पर 11-13 जून के बीच झमाझम बारिश की आशंका बनी हुई है, इसलिए ऑरेंज अलर्ट जारी है लेकिन यहां पर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है इसलिए बारिश के साथ-साथ लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।

उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी

इटावा, कानपुर, मुरादाबाद, मेरठ, आगरा, कानपुर, लखनऊ और वाराणसी समेत कई शहरों में मौसम विभाग ने भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है, बरसात का ये दौर अगले तीन-चार दिन तक जारी रहेगा।

बिहार में भारी बारिश की आशंका

अररिया, अरवल, औरंगाबाद, पटना, गया, रांची, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश की आशंका है , कहीं कही तो ओले भी गिर सकते हैं और बारिश के दौरान 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट है।

पश्चिम बंगाल में में येलो अलर्ट

अलीपुरद्वार, बांकुड़ा, बीरभूम, कूचबिहार, दक्षिण दिनाजपुर, दार्जिलिंग, हुगली, हावड़ा, जलपाईगुड़ी, झाड़ग्राम, कलिम्पोंग, कोलकाता, मालदा, मुर्शिदाबाद, नादिया में येलो अलर्ट जारी है।

असम में ऑेरेंज अलर्ट जारी

बाजाली, बक्सा, बारपेटा, बिश्वनाथ, बोंगाईगांव, कछार, चराइदेव, चिरांग, दारंग, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, गोलाघाट, गोआलपाड़ा, हाइलाकांडी, होजाई, जोरहाट, कामरूप, कामरूप महानगर, कार्बी आंगलोंग में असम में ऑेरेंज अलर्ट जारी है।

उत्तराखंड में बिगड़ेगा मौसम

अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, ऊधम सिंह नगर और उत्तरकाशी में Yellow अलर्ट जारी है।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। तटीय क्षेत्रों में समुद्र में ऊंची लहरें उठ सकती हैं, इसलिए मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+