Delhi LPG Price: दिल्ली में गैस सिलेंडर के नए दाम जारी! यहां देखें घरेलू-कमर्शियल LPG की लेटेस्ट कीमत
Delhi LPG Price: राजधानी दिल्ली में आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों के लिए राहत की बात यह है कि आज, यानी गुरुवार 11 जून को घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और दाम पूरी तरह स्थिर बने हुए हैं। इससे पहले तेल कंपनियों ने बीते 7 जून को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी की थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी और वैश्विक ऊर्जा क्षेत्र में जारी अस्थिरता के कारण तेल विपणन कंपनियों (OMCs) ने LPG दरों में बदलाव किया है।

सरकारी तेल विपणन कंपनियों द्वारा हाल ही में घरेलू सिलेंडर की कीमतों में ₹29 की बढ़ोतरी की गई है, जो पिछले तीन महीनों में दूसरी बार हुई वृद्धि है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में ₹42 का इजाफा देखा गया है, जिसे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन में आ रही बाधाओं के चलते एक आवश्यक कदम बताया जा रहा है।
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में गैस सिलेंडर के ताजा रेट
दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर के सही रेट की जानकारी रखना बेहद आसान है। कई उपभोक्ता अक्सर इस बात को लेकर भ्रमित रहते हैं कि उनके क्षेत्र में सटीक दाम क्या चल रहे हैं। अपने एरिया में गैस सिलेंडर के लेटेस्ट रेट जानने के लिए आप इन चरणों का पालन कर सकते हैं:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट 'पेट्रोलियम एंव' प्राकृतिक गैस मंत्रालय' पर जाएं। यह भारत सरकार की पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा संचालित पोर्टल है।
वेबसाइट पर पहुंचने के बाद, आपको अपने गैस एजेंसी (जैसे Indane, HP Gas, या Bharat Gas) का चयन करना होगा। इसके बाद, 'Rates' या 'Price' टैब पर क्लिक करें। वहां अपना राज्य और जिला (जैसे Delhi - New Delhi) दर्ज करें।
ड्रॉप-डाउन मेनू से अपने क्षेत्र का चयन करते ही, आपके सामने उस एरिया के लिए घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें दिखाई देंगी। इसके अलावा, आप अपनी गैस एजेंसी के ऐप या आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से भी कीमतों की सीधी अपडेट प्राप्त कर सकते हैं।
नवीनतम कीमतों के आंकड़ों पर नजर डालें तो दिल्ली में दरों में बढ़ोतरी इस प्रकार है:
| सिलेंडर का प्रकार (14.2 Kg / 19 Kg) | दिल्ली में नई कीमत | बदलाव (रुपये में) |
|---|---|---|
| घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 Kg) | ₹942.00 | + ₹29.00 |
| कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 Kg) | ₹3,113.50 | + ₹42.00 |
लगातार क्यों बढ़ रहे हैं LPG Gas के दाम?
वर्तमान स्थितियों पर गौर करें तो पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में आपूर्ति श्रृंखला में आई बाधाओं ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईंधन कीमतों पर भारी दबाव बनाया है। हालांकि, सरकारी कंपनियों ने एक लंबे समय तक अंतरराष्ट्रीय कीमतों की अस्थिरता का बोझ खुद वहन किया है ताकि आम जनता पर इसका प्रभाव तुरंत न पड़े।
सरकार का तर्क है कि बावजूद इन बढ़ोतरी के, भारत में रसोई गैस की कीमतें अभी भी दुनिया के कई अन्य देशों की तुलना में काफी कम हैं। कमर्शियल सिलेंडर (19-kg) की कीमतों में हुआ यह बदलाव, जो कि 1 जून के बाद से चौथी बार है, मुख्य रूप से होटल और रेस्टोरेंट उद्योग को प्रभावित करता है।
फिलहाल राहत, लेकिन आगे फिर बढ़ेंगे LPG के दाम?
सरकार और तेल कंपनियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की खरीद और उसे रिफाइन करके गैस में बदलने की लागत में वृद्धि हुई है। हालांकि सरकार ने जनता को राहत देने की हर संभव कोशिश की है, लेकिन कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में जारी तेजी के कारण फ्यूल कीमतों को पूरी तरह स्थिर रखना चुनौतीपूर्ण हो गया है। भविष्य में एलपीजी की कीमतों का निर्धारण पूरी तरह से अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख और कच्चे तेल की कीमतों के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करेगा।













Click it and Unblock the Notifications