'औरतों का रेट तय करेंगे', Disha Patani की बहन खुशबू के बयान ने मचाई सनसनी, 370रु. बिरयानी विवाद में नया मोड़

Rs 370 Biryani Controversy: स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे (Pranit More) के शो में हुई एक बातचीत ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छेड़ दी है। एक वायरल वीडियो में 23 साल के हिमांशु जांगड़ा (Himanshu Jangra) ने अपनी डेट से जुड़ा अनुभव शेयर करते हुए कहा था कि उन्होंने एक महिला को चिकन बिरयानी खिलाने के लिए 370 रुपए खर्च किए थे और उन्हें लगा था कि इस खर्च का कोई रिटर्न मिलना चाहिए था। वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने इस बयान को महिलाओं के प्रति अपमानजनक और आपत्तिजनक बताया।

हिमांशु जांगड़ा ने सरेआम माफी मांगी
विवाद बढ़ने के बाद हिमांशु जांगड़ा ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स भी डिलीट कर दिए। वहीं प्रणित मोरे ने भी सफाई देते हुए कहा कि स्टेज पर किसी दर्शक द्वारा कही गई बात उनके व्यक्तिगत विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करती।

Rs 370 Biryani Controversy

खुशबू पाटनी ने वीडियो पर जताई नाराजगी

-अब इस पूरे विवाद पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने खुलकर अपनी राय रखी है। उन्होंने वायरल वीडियो के कुछ हिस्से इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए हिमांशु जांगड़ा के बयान और पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाए हैं।

-खुशबू पाटनी ने कहा है कि वीडियो में दिखाई गई सोच बेहद चिंताजनक है। उनके मुताबिक, किसी महिला के साथ डेट पर जाना या उसके लिए पैसे खर्च करना किसी भी तरह से उस महिला की सहमति या निजी सीमाओं पर अधिकार नहीं देता। उन्होंने इस मानसिकता को महिलाओं के प्रति गलत नजरिए का उदाहरण बताया।

'महिलाओं का रेट तय करने की सोच अब भी जिंदा है'

-अपने वीडियो मैसेज में खुशबू पाटनी ने कहा कि समाज में आज भी कई लोग महिलाओं को बराबरी का इंसान नहीं बल्कि एक वस्तु की तरह देखते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर क्यों महिलाओं की कीमत अलग-अलग परिस्थितियों में तय करने की कोशिश की जाती है। क्यों उनका रेट तय किया जाता है।

-खुशबू पाटनी ने कहा कि बचपन से लेकर कॉलेज, रिश्तों और यहां तक कि शादी के बाद भी महिलाओं को अक्सर किसी न किसी पैमाने पर आंका जाता है। उनके अनुसार यही सोच महिलाओं के सम्मान और स्वतंत्रता के रास्ते में सबसे बड़ी बाधा है।

मालती चाहर ने भी उठाए सवाल

-इस विवाद में मॉडल और एक्ट्रेस मालती चाहर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा है कि ऐसी घटनाएं इस बात को समझने के लिए काफी हैं कि कई महिलाएं शादी को लेकर क्यों हिचकिचाती हैं और अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को क्यों प्राथमिकता देती हैं।

-मालती चाहर ने लिखा है कि आज कई महिलाएं डेट पर बिल शेयर करना पसंद करती हैं और कुछ तो रिश्तों में आर्थिक जिम्मेदारियां भी बराबर निभाती हैं। इसके बावजूद महिलाओं को सम्मान और समानता की नजर से देखने के बजाय अक्सर उन्हें एक वस्तु की तरह पेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि किसी महिला की सहमति और गरिमा को पैसे या खर्च के आधार पर नहीं आंका जा सकता।

प्रणित मोरे भी आलोचनाओं के घेरे में

-विवाद सिर्फ हिमांशु जांगड़ा तक सीमित नहीं रहा। सोशल मीडिया यूजर्स ने कॉमेडियन प्रणित मोरे को भी निशाने पर लिया है। वायरल वीडियो में प्रणित मोरे दर्शकों में बैठे हिमांशु जांगड़ा की बात सुनकर हंसते हुए दिखाई दिए थे और उन्होंने इसे पीक गुड़गांव कंटेंट कहा था।

-वीडियो वायरल होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने प्रणित मोरे की प्रतिक्रिया पर नाराजगी जाहिर की है। बढ़ते विरोध को देखते हुए कॉमेडियन ने सार्वजनिक माफी जारी की और बताया कि संबंधित वीडियो को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी है बहस

-हालांकि माफी मांगने के बाद भी ये मामला शांत नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर लोग डेटिंग, सहमति, महिलाओं के सम्मान और रिश्तों में बराबरी जैसे मुद्दों पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं। कई यूजर्स का मानना है कि ये विवाद केवल एक बयान तक सीमित नहीं है बल्कि समाज में मौजूद उस सोच को उजागर करता है जो आज भी महिलाओं को बराबरी का दर्जा देने में पीछे है।

-370 रुपए की बिरयानी से शुरू हुआ ये विवाद अब महिलाओं की गरिमा, सहमति और सामाजिक मानसिकता पर बड़ी बहस का रूप ले चुका है। खुशबू पाटनी और मालती चाहर जैसी हस्तियों की प्रतिक्रियाओं ने इस मुद्दे को और बड़ा बना दिया है। फिलहाल सोशल मीडिया पर ये चर्चा जारी है कि रिश्तों में सम्मान और सहमति की अहमियत किसी भी खर्च या अपेक्षा से कहीं अधिक है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+