'पैसे दे कर कपिल शर्मा शो में गए', खान सर के बारे में किसने बताई अंदर की बात? वीडियो हुआ वायरल

Khan Sir vs Raushan Anand Viral Video: बिहार की कोचिंग दुनिया में चल रहा खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के संचालक रौशन आनंद (Khan Sir vs Gyan Bindu Raushan Anand) का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों के बीच जुबानी जंग पहले से ही चर्चा में है, लेकिन अब एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों टीचर बिना नाम लिए एक दूसरे पर निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में रौशन आनंद और खान सर के अलग-अलग क्लासरूम वीडियो को एडिट करके एक साथ दिखाया गया है। वीडियो में कपिल शर्मा शो में जाने, पहचान बनाने और पब्लिसिटी जैसे मुद्दों को लेकर दोनों के आरोप-प्रत्यारोप सुने जा सकते हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं। मौजूदा विवाद के बीच वायरल हुआ यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर नई बहस को हवा दे रहा है।

Khan Sir vs Rushan Anand Viral Video

कपिल शर्मा शो में खान सर के जाने को लेकर क्या बोले रौशन आनंद?

वायरल वीडियो की शुरुआत रौशन आनंद के एक क्लासरूम वीडियो से होती है। वीडियो में वह छात्रों से बातचीत के दौरान कहते सुनाई देते हैं, "कपिल शर्मा शो में जाते हैं पैसा दे कर, अपना चेहरा चमकाए तो वो बहुत अच्छी बात है।" हालांकि वीडियो से यह कंफर्म नहीं हो पाया है कि ये किस दिन का और किस क्लास का है। रौशन आनंद के इस क्लिप के बाद खान सर का क्लिप लगा हुआ है। उस क्लिप में खान सर रौशन आनंद के आरोप का जवाब देते नजर आ रहे हैं।

खान सर ने क्या दिया जवाब?

वीडियो के अगले हिस्से में खान सर का क्लिप दिखाई देता है। इसमें वह उन बातों का जवाब देते नजर आते हैं जो उनके बारे में कही गई थीं। खान सर कहते हैं, "अच्छा ये कह रहा था लोग कि कपिल शर्मा शो में हम पैसा दे कर गए थे? कौन बनेगा करोड़पति में भी? बुलाया जाता है मेहमान की तरह।" इतना ही नहीं, उन्होंने आगे यह भी कहा कि कुछ लोगों को इस बात से भी परेशानी है कि वह पेपर लीक जैसे मामलों पर खुलकर बोलते रहे हैं।

खान सर आगे कहते हैं, "एक बात का गुस्सा इन लोग को ये भी है कि आप लोग का पेपर लीक वैगरह में हम बड़ा एक्टिवली रहते थे, तो एक रहेगा ना मीडिया का प्रेशर, तो एक हिस्सा है, सारे लोग नहीं, एक हिस्सा है, जो इस चीज को... अपना चैनल है कुछ भी लिख दो" यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।

'हमको पब्लिसिटी की जरूरत नहीं'

वीडियो के आखिर में खान सर खुद को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी बात करते हैं। वह कहते हैं कि उन्हें प्रचार करवाने की कोई जरूरत नहीं है। खान सर कहते हैं, "यार हमको कौन जरूरत है पब्लिसिटी करने का, हम तो ऐसे परेशान रहते हैं। अब हम सोचते हैं कि हम शांति में रहें, थोड़ा अकेले रहें।"

इए वीडियो के दोनों क्लिप कब और किस क्लास की वीडियो से लिए गए हैं इसका पता नहीं चल पाया है।

खान सर और रौशन आनंद के बीच क्यों चल रहा है विवाद?

खान सर और ज्ञान बिंदु कोचिंग के रौशन आनंद का विवाद 2 जून को सुर्खियों में आया जब खान सर के पटना स्थित कोचिंग, खान ग्लोबल स्टडीज के आगे मारपीट और कथित गोलीबारी हुई। खान सर ने अपने विपक्षी कोचिंग संस्थान पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने 7 से 8 राउंड फायरिंग होने का दावा भी किया हालांकि बाद में वो अपनी बात से मुकर गए और FIR में भी गोलीबारी का जिक्र नहीं किया। इस मामले में रौशन आनंद सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया। बाद में एक नया वीडियो सामने आया जिसमें दो लोग खान सर के कोचिंग की ओर से फायरिंग करते नजर आए। उन दोनों की पहचान खान सर के कोचिंग गार्ड के रूप में हुई है। उन दोनों को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला अभी कोर्ट में है। इस बीच रौशन आनंद और खान सर के गार्ड्स की जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। वहीं कोर्ट की ओर से खान सर की गिरफ्तारी पर अगली सुनवाई तक के लिए रोक लगाई गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+