'खेल के मैदान पर भी ऑपरेशन सिंदूर सफल', पीएम मोदी ने एशिया कप में पाक को धूल चटाने वाली भारतीय टीम को दी बधाई
IND vs PAK: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला अब क्रिकेट के इतिहास में दर्ज हो गया है। भारतीय टीम ने पाकिस्तानी किक्रेट टीम को एक रोमांचक मैच में हराकर एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है।
भारत की इस शानदार जीत पर रात बारह बजे के बाद पीएम मोदी ने भारतीय टीम को बधाई दी और इस मैच को खेल के मैदान का ऑपरेशन सिंदूर करार दिया और भारत की पाकिस्तान के खिलाफ एक और जीत के लिए बधाई दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बधाई देते हुए लिखा, "खेल के मैदान पर ऑपरेशनसिंदूर। नतीजा वही - भारत जीत गया! हमारे क्रिकेटरों को बधाई।
बता दें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने शानदार तरीके से अंजाम दिया। कुलदीप यादव की बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी के सामने पाकिस्तानी बल्लेबाज टिक नहीं पाए और उनकी पूरी टीम 19.1 ओवर में सिर्फ 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। कुलदीप ने चार महत्वपूर्ण विकेट चटकाकर पाकिस्तान की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी, जिससे उन्हें बड़ा स्कोर बनाने से रोका गया।
Asia Cup 2025 prize money: एशिया का बादशाह बनते भारत पर नोटों की बारिश, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी147 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा करते हुए, भारतीय टीम को युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से जीत दिलाई। एक छोर पर मजबूती से टिके रहकर, तिलक ने दबाव में 53 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 69 रन की अभूतपूर्व पारी खेली। उनकी यह पारी दर्शाती है कि वह बड़े मैचों के लिए एक चैंपियन खिलाड़ी हैं।
मैच का निर्णायक क्षण तब आया जब रिंकू सिंह ने विजयी चौका लगाया। रिंकू के इस शॉट के साथ ही भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ पूरा स्टेडियम और भारतीय ड्रेसिंग रूम जश्न में डूब गया। संघर्षपूर्ण पारी खेलने वाले तिलक वर्मा ने बल्ला लहराकर अपनी खुशी का इजहार किया। India vs Pakistan: कुलदीप यादव ने हासिल किया धांसू कीर्तिमान, ख़िताब जीतकर भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
वहीं, मुख्य कोच गौतम गंभीर भी अपने जोश को नियंत्रित नहीं कर पाए और खुशी से झूम उठे। दूसरी ओर, पाकिस्तानी खिलाड़ी एक बार फिर मायूस और उदास खड़े रह गए, क्योंकि वे इस महत्वपूर्ण फाइनल में भी भारत को हराने में नाकाम रहे।












Click it and Unblock the Notifications