India vs Pakistan: कुलदीप यादव ने हासिल किया धांसू कीर्तिमान, ख़िताब जीतकर भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

India vs Pakistan: भारतीय टीम ने अपना एशिया कप टाइटल डिफेंड कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ दुबई में खेले गए रोमांचक फाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम की जीत में कुलदीप यादव और तिलक वर्मा हीरो बनकर निकले। कुलदीप यादव ने कुछ कीर्तिमान अपने नाम किये।

फाइनल में अपनी शानदार प्रदर्शन के दम पर कुलदीप ने सात मैचों में 17 विकेट लेकर टूर्नामेंट में कमाल का रिकॉर्ड बनाया, जिसमें उनकी इकॉनमी 6.27 और औसत 9.29 रही। इसके चलते उन्होंने श्रीलंकाई स्टार वनिंदु हसरंगा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो किसी फुल-मेम्बर देश के स्पिनर द्वारा टी20 सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का था।

india vs pakistan

चौथी बार अपराजित रहते हुए टाइटल जीत

भारतीय टीम ने चौथी बार किसी टूर्नामेंट का टाइटल बिना मैच हारे जीता है। इस इवेंट में भारत एक भी मैच नहीं हारा। इसी तरह 2016 का एशिया कप बिना हारा जीता। 2023 एशियन गेम्स में भी टाइटल अपराजेय रहते हुए जीता और टी20 वर्ल्ड कप में भी ऐसा ही हुआ।

भारत का नौवां टाइटल

भारतीय टीम एशिया कप में बादशाह की तरह खेलती है और आंकड़े इसकी गवाही देती है, भारतीय टीम ने कुल नौवीं बार टाइटल अपने नाम किया है। यह आंकड़ा वनडे और टी20 दोनों को मिलाकर है, अगर सिर्फ टी20 फॉर्मेट की बात करें, तो भारत ने दूसरी बार ख़िताब जीता है, साल 2016 में भी भारत ने खिताब अपने नाम किया था।

शिवम दुबे मतलब जीत पक्की

शिवम दुबे के साथ पिछले 34 मैचों में भारतीय टीम नहीं हारी है, वह जिस भी मैच में खेले हैं, उसमें टीम इंडिया की जीत हुई है और उनके करियर के पिछले 34 मैचों में ऐसा हुआ है।

भारत की पाकिस्तान के खिलाफ टूर्नामेंट फाइनल्स में जीत

8 विकेट से जीत, मेलबर्न, बेंसन एंड हेजेस कप 1984/85

8 विकेट से जीत, ढाका, इंडिपेंडेंस कप 1997/98 (बेस्ट ऑफ थ्री)

3 विकेट से जीत, ढाका, इंडिपेंडेंस कप 1997/98 (बेस्ट ऑफ थ्री)

5 रन से जीत, जोहान्सबर्ग, टी20 वर्ल्ड कप 2007

5 विकेट से जीत, दुबई, एशिया कप 2025

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+