Asia Cup 2025 prize money: एशिया का बादशाह बनते भारत पर नोटों की बारिश, जानिए कितनी मिली प्राइज मनी
Asia Cup 2025 prize money: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला हाई-वोल्टेज रोमांच से भरपूर रहा। यह पहली बार था जब 41 साल के एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने आईं। भारत ने अपनी अजेय बढ़त को बरकरार रखते हुए पाकिस्तान को शिकस्त दी और एशिया कप 2025 का ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारत ने 9वीं बार एशिया कप की ट्रॉफी जीतने में सफलता हासिल की। भारत ने पांच विकेट से जीत हासिल करते हुए 9वीं बार एशिय कप का खिताब जीतने में सफलता हासिल की।
भारत ने हासिल की जीत (Asia Cup 2025 prize money)
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का भारत का फैसला सही साबित हुआ, क्योंकि कुलदीप यादव (4 विकेट) की शानदार फिरकी के सामने पाकिस्तान की टीम सिर्फ 146 रन पर ढेर हो गई थी. पाकिस्तान ने एक मजबूत शुरुआत (84/0) के बाद अपने आखिरी आठ विकेट सिर्फ 34 रन पर गंवा दिए थे। भारत की शुरुआत भी बेहद खराब रही और टीम ने 20 के स्कोर पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे।

खिताबी जीत के साथ मिला भारी-भरकम ईनाम
एशिया कप के इस संस्करण को टी-20 विश्व कप की तैयारी को ध्यान में रखते हुए टी-20 फॉर्मेट में खेला गया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने भारी-भरकम ईनाम राशि भी अपने नाम कर ली है। इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, एशिया कप 2025 के विजेता को $300,000 (लगभग 2.6 करोड़) की इनामी राशि मिलेगी। यह पिछली बार (2023) की इनामी राशि से 50% अधिक है, जो इस टूर्नामेंट की बढ़ती प्रतिष्ठा को बताता है। उपविजेता पाकिस्तान को भी $150,000 (लगभग ₹3.2 करोड़) की राशि मिलेगी।
भारत का रहा एशिया कप में दबदबा
टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए गए, जिनमें मैन ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ शामिल हैं। इस ऐतिहासिक फाइनल के लिए दुबई स्टेडियम की सभी 28,000 टिकटें पूरी तरह से बिक चुकी थीं। फैंस ने हर सीट भरकर इस महामुकाबले का लुत्फ़ उठाया। पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारत का पाकिस्तान पर दबदबा रहा। टीम इंडिया ने लीग स्टेज और सुपर फोर में भी पाकिस्तान को आसानी से हराया था और फाइनल जीतकर भारत ने अपनी श्रेष्ठता को बताने का काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications