तमिलनाडु: शशिकला को तगड़ा झटका, 80 ठिकानों पर इनकम टैक्स का छापा
Recommended Video

चेन्नई। आयकर विभाग ने चेन्नई स्थित जया टीवी के कार्यालय में छापा मारा है। आयकर विभाग ने इसके अलावा नामधु एमजीआर जोकि तमिल अखबार है के कार्यालय में भी छापा मारा है। यह छापेमारी कथित रूप से कर चोरी के मामले में की गई है। आपको बता दें कि जया टीवी एआईएडीएमके की पूर्व मुखिया स्वर्गीय जयललिता ने शुरू किया था, जिसे एआइडीएमके का माउथपीस माना जाता है। इस चैनल की कमान फिलहाल शशिकाल के हाथों में है जोकि आय से अधिक संपत्ति के मामले में जेल में बंद हैं। आयकर विभाग ने इलावरासी की बेटी कृष्णप्रिया के घर पर छापेमारी करने पहुंची है जहां पैरोल के दौरान शशिकला ठहरी थीं। इसके अलावा कर्नाटक में एआइएडीएमके के मुखिया पुगजेंदी के घर पर भी आयकर विभाग की टीम छापेमारी के लिए पहुंची है। गौर करने वाली बात यह है कि डीएमके नेता करुणानिधि से प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात के तीन बाद ही आयकर विभाग की ओर से एआईएडीएमके के तमाम ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है।

आयकर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आईटी की टीमें ने तमिलनाडु, दिल्ली और आंध्र प्रदेश में 10 कंपनियों के 187 अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी की है, जिसमे जया टीवी भी शामिल है। यह छापेमारी सुबह 6 बजे से चल रही है। दर्जनों आईटी के अधिकारी जया टीवी चैनल के ऑफिस में सुबह पहुंचे, चैनल के मुखिया विवेक जयराम जोकि शशिकला के भतीजे हैं उनके घर पर भी आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की है। सूत्रों की मानें तो आयकर विभाग को इस बात की सूचना मिली है कि चैनल में कई अज्ञात स्रोतों से निवेश किया गया है। आपको बता दें कि जया टीवी को प्राइवेट कंपनी मावीस सिटकॉम लिमिटेड चलाती है जोकि शशिकला के परिवार से संबंधित है।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications