वैक्सीन आने के बाद दिल्ली में 3-4 हफ्ते में हो जाएगा उसका वितरण- सत्येंद्र जैन

नई दिल्ली। देश में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) का हर किसी को इंतजार है। देश में इस वक्त 30 वैक्सीन पर काम चल रहा है, लेकिन उसमें से 3 का परीक्षण अंतिम फेज में है। इस बीच माना जा रहा है कि मार्च तक भारत में वैक्सीन की घोषणा हो सकती है। वैक्सीन आने के बाद उसका वितरण भी सरकार के सामने बड़ा चैलेंज है। इसको लेकर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ये घोषणा की है कि जब भी वैक्सीन आएगी तो दिल्ली में हम उसे 3-4 हफ्ते में वितरित करा देंगे। सत्येंद्र जैन ने बताया है कि हमने पहले से ही तैयारी कर रखी है, हमारी स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे पॉलीक्लिनिक्स की मदद से दिल्ली में वैक्सीन का वितरण किया जाएगा।

Satyendra Kumar Jain

पीएम ने वैक्सीन के वितरण पर रणनीति तैयार करने को कहा था

Recommended Video

    Coronavirus Delhi Update: पिछले 24 घंटे में 5,482 नए केस, 98 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की थी। इस मीटिंग में पीएम मोदी ने सभी मुख्यमंत्रियों के साथ वैक्सीन के वितरण और टीकाकरण पर चर्चा की थी। पीएम ने इस मीटिंग में सभी मुख्यमंत्रियों को वैक्सीन के वितरण पर रणनीति तैयार करने को कहा था।

    दिल्ली में शुक्रवार को भी आए 5 हजार से ज्यादा केस

    आपको बता दें कि दिल्ली में कोरोना का कहर फेस्टिव सीजन के बाद से बहुत अधिक बढ़ गया है। दिल्ली में शुक्रवार को भी 5482 नए केस मिलने से दिल्ली सरकार की चिंता बढ़ गई है। इससे पहले दिल्ली सरकार राजधानी में कोरोना संक्रमण की दर में कमी होने का दावा कर रही थी, लेकिन शुक्रवार को आए नए मामलों ने सरकार के सभी दावों की पोल खोल दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+