गर्मी बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना, IMD ने इन राज्यों के लिए जारी किया लू-आंधी का अलर्ट

अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है और इसके साथ ही मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। भारत के अधिकांश हिस्सों में अभी से ही भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की शुरुआत के साथ, सोमवार, 8 अप्रैल से कई राज्यों में पारा मामूली रूप से गिर गया है। बुधवार, 10 अप्रैल को भी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में बारिश और तूफान की संभावना है।
यह भी देखें: Weather Updates: दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर, पारा 38 डिग्री, लू के थपेड़ों से अभी राहत, कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update

10 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम?
आईएमडी ने पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जिलों और सिक्किम के मंगन जिले में आज ओलावृष्टि, तूफान, बिजली गिरने और मध्यम बारिश होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में कटनी, उमरिया, सिवनी, शहडोल, बैतूल, दमोह, जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट, होशंगाबाद, नरसिंगपुर और सीहोर में भी बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी का अनुमान है कि महाराष्ट्र के अकोला, अमरावती, वर्धा, यवतमाल, नांदेड़ और हिंगोली में भी बुधवार को बारिश होगी। 13-16 अप्रैल के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में गरज के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। दिल्ली में 13 और 14 अप्रैल को गरज के साथ बारिश की गतिविधियां भी हो सकती हैं।
आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि 13 और 14 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में छिटपुट भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है।

13 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है। 13 अप्रैल को राजस्थान में धूल भरी आंधी/तूफान (50-60 किमी प्रति घंटे से 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वी हवाओं के प्रभाव के कारण राजस्थान में गुरुवार और शुक्रवार को भी अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश जारी रहने की संभावना है।
यह भी देखें: मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आंधी तूफान ने डराया, बारिश ने तापमान के तेवर किए ढीले

आईएमडी के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में कोटा, जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने भविष्यवाणी की कि तूफान और बारिश की गतिविधियों के कारण कर्नाटक में तापमान गिर सकता है।

आईएमडी ने जारी किया हीटवेव का अलर्ट
11 अप्रैल तक सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

'भारत में इस साल सामान्य रहेगा मॉनसून'
निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट ने कहा कि भारत में 2024 में सामान्य मानसून रहेगा। स्काईमेट ने कहा कि चार महीनों के लिए मानसून की बारिश लंबी अवधि के औसत 868.6 मिमी का 102% होने की उम्मीद है।

दूसरी ओर, आईएमडी ने भविष्यवाणी की है कि अप्रैल-जून की अवधि में, देश के विभिन्न हिस्सों में सामान्य चार से आठ दिनों की तुलना में 10-20 दिन की गर्मी दर्ज की जा सकती है।
यह भी देखें: Bihar Weather News: कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़, कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+