Bihar Weather News: कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज़, कहीं धूप तो कहीं बारिश के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Bihar Weather News Today: बिहार में मौसम के मिज़ाज में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। 4 अप्रैल से प्रदेश के लगभग ज़िलों के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। प्रदेश में तापमान का आंकड़ा 42 डिग्री से भी पार दर्ज किया गया।

7 अप्रैल रविवार से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के दो तीन ज़िलों को छोड़कर बाकी ज़िलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 9 अप्रैल को फिर से तापमान इज़ाफ़ा होने के आसार हैं। वहीं आज 8 अप्रैल को दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बादल छाए होने के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

Bihar Weather News Today Mausam Samachar Bihar K Zilon Me kaisa Rahega Weather Update Hindi

पटना मौसम विभाग की तरफ़ से सोमवार की सुबह अलर्ट भी जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक बांका, जमुई, भागलपुर और कटिहार जिले में हल्की या फिर मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं बक्सर, औरंगाबाद, भोजपुर, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, और पटना के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

मेघ गर्जन के साथ बादल छाए रहने की संभावना है। वहीं हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने के आसार हैं। वहीं उत्तर बिहार में बारिश की चेतावनी नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के तौर पर उत्तर पश्चिम उत्तर प्रदेश के पास समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर मौजूद है।

एक दूसरा चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 0.9 किलोमीटर ऊपर, पूर्वी असम और आसपास के इलाकों में बना है। दक्षिण बिहार में हल्की बारिश के साथ तापमाम में बहुत ज़्यादा गिरावट नहीं होने के आसार के साथ ही गर्मी बरकरार रहने की संभावना है।

7 अप्रैल रविवार को बक्सर में 40.01 डिग्री सेल्सियस सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां उष्ण लहर और लू जैसे हालात बने रहे। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। पटना के तापमान में एक डिग्री कम गिरावट दर्ज करने के साथ अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं किशनगंज में 34.5 डिग्री सेल्सियस सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार को प्रदेश का औसत तापमान 36 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+