मध्य प्रदेश में मौसम ने बदली करवट, आंधी तूफान ने डराया, बारिश ने तापमान के तेवर किए ढीले

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में गर्मी के बीच मौसम ने करवट रही है। सूरज की तीखी होती किरणों के बीच रविवार को आंधी-तूफान और बारिश ने तापमान की बढ़ोतरी पर ब्रेक लगा दिए। इससे कई इलाकों में तापमानी पारा गिर गया। राजधानी भोपाल में हुई हल्की बारिश से मौसम सुहावना हो गया।

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में बीते 3-4 दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग की माने तो अगले 24 घंटे तक मौसम में ठंडक रहने के आसार हैं। इसके अलावा कई जिलों में रूक-रूक कर बारिश भी हो सकती है. जिससे प्रदेश भर में गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिलेगी।

Weather of MP

मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मौसम बदलने का असर कई जिलों में देखने को मिल सकता है। इसके चलते सोमवार को विदिशा, खरगोन, सागर, सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, दमोह, रायसेन, सीहोर, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, नरसिंहपुर, बालाघाट एवं मैहर जिले में हल्की वारिश होने के आसार हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, विदिशा और राजगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग मुताबिक अरब सागर से आ रही नमी के कारण बारिश, आंधी, ओले गिरने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा हवाओं की रफ्तार भी 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने की संभावना है। इस वजह से सोमवार को प्रदेश के अधिकतर शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश होने का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। इधर, 10 अप्रैल को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+