Weather Updates: दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर, पारा 38 डिग्री, लू के थपेड़ों से अभी राहत, कैसा रहेगा मौसम?

Delhi Weather Forecast: दिल्ली में इस हफ्ते मंगलवार सीजन का अब तक का सबसे गर्म दिन रहा। राष्ट्रीय राजधानी में पारा 38 डिग्री तक पहुंच गया। भारत मौसम विभाग की ओर जारी अपडेट्स के मुताबिक दिल्ली में तापमान अगले कुछ दिनों में तेजी से बढ़ेगा। हालांकि दिल्ली में बादल और गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है, ऐसे में इस हफ्ते थोड़ी राहत मिल सकती है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो आईएमडी के पूर्वानुमान के बिल्कुल करीब है। दरअसल, भारत मौसम विभाग ने दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई थी।

Delhi Weather Forecast

आईएडी के मुताबिक,दिल्ली में सुबह 8:30 बजे आर्द्रता का स्तर 47 फीसदी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान दिल्ली एनसीआर के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने संभावना है।

Recommended Video

    Weather Updates: दिल्ली में टेम्प्रेचर का टॉर्चर, पारा 38 डिग्री, लू के थपेड़ों से अभी राहत

    दिल्ली में क्षेत्रीय मौसम विज्ञान विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने एक बयान में कहा कि इस सप्ताह दिल्ली में तापमान तेजी से बढ़ेगा। हालांकि बादल और बारिश के संभावना के बीच थोड़ी बहुत राहत जरूर मिलेगी। उन्हों कहा, "इस सप्ताह तापमान लगभग 40 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने की उम्मीद है।"

    वहीं इस सप्ताह की बात करें तो 13 और 14 अप्रैल को दिल्ली में बारिश और गरज के आसार जताए गए हैं लेकिन इससे राहत की कोई उम्मीद नहीं है। वीकेंड पर दिल्ली की न्यूनतम तापमान बढ़कर 20 और 21 डिग्री पहुंच सकता है। 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, 14 अप्रैल को अधिकतम तापमान एक बार फिर कम होकर 36 डिग्री रहने की संभावना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+