IAS Pari Bishnoi बनीं मां, आईएएस परी बिश्नोई के घर गूंजीं किलकारियां, जानें कौन हैं पति Bhavya Bishnoi?
IAS Pari Bishnoi Bhavya Bishnoi Welcome New Daughter: भारतीय प्रशासनिक सेवा की सबसे चर्चित आईएएस अधिकारी परी बिश्नोई मां बन गई हैं। परी बिश्नोई ने 25 फरवरी 2025 को बेटी को जन्म दिया है। परी बिश्नोई आईएएस के पति भव्य बिश्नोई हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के पोते हैं। हरियाणा के हसिार जिले की आदमपुर से भाजपा के पूर्व विधायक हैं।
आईएएस परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई के घर बेटी जन्म का जोरदार जश्न मनाया जा रहा है। इस जोड़ी को माता-पिता बनने पर खूब बधाई मिल रही हैं। दंपति ने 25 फरवरी को अपने पहले बच्चे के जन्म का जश्न मनाया। बिश्नोई परिवार के करीबी सहयोगी और नलवा से भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने सोशल मीडिया पर यह खुशखबरी साझा करते हुए बिश्नोई परिवार को बधाई दी।

IAS परी बिश्नोई व भव्य बिश्नोई ने 22 दिसंबर 2023 को राजस्थान के उदयपुर में शादी की थी, जिसके अजमेर के पुष्कर, आदमपुर व दिल्ली में भी कार्यक्रम हुए थे। बता दें कि हरियाणा की राजनीति में भव्य बिश्नोई परिवार का अहम स्थान है। दादा भजन लाल तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे। भव्य बिश्नोई के पिता कुलदीप बिश्नोई हिसार से सांसद रहे। चाचा चंद्रमोहन बिश्नोई हरियाणा के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Who is Pari Bishnoi: राजस्थान के बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएएस अधिकारी
परी बिश्नोई, जिन्होंने राजस्थान के बीकानेर जिले के छोटे से गांव काकड़ा से निकलकर देश की सबसे कठिन परीक्षा, यूपीएससी, में सफलता प्राप्त की, आज एक प्रेरणा बन चुकी हैं। 26 फरवरी 1996 को जन्मी परी, बिश्नोई समाज की पहली महिला आईएएस अधिकारी बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे समाज को गर्व महसूस करवा रही हैं।
परिवार और शिक्षा: सपनों को उड़ान देने वाली प्रेरणा
परी बिश्नोई के पिता मनीराम बिश्नोई एडवोकेट हैं, जबकि उनकी मां सुशीला बिश्नोई अजमेर में जीआरपी थानाधिकारी के रूप में सेवा दे रही हैं। परी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अजमेर स्थित सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल से की। इसके बाद, दिल्ली शिफ्ट हो गईं, जहां दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की और साथ ही सरकारी नौकरी की तैयारी शुरू की। इसके बाद, उन्होंने एमडीएस यूनिवर्सिटी, अजमेर से पॉलिटिकल साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन किया।
IAS Pari Bishnoi Rank: तीन अटेंप्ट और फिर सफलता
परी ने यूपीएससी की कठिन परीक्षा में तीन बार प्रयास किया। पहले दो प्रयासों में सफलता नहीं मिली, लेकिन उन्होंने हार मानने का नाम नहीं लिया। इस दौरान, वह NET-JRF परीक्षा में भी सफल हो गईं, लेकिन उनका सपना हमेशा सिविल सर्विस में करियर बनाने का था। 2019 में, तीसरे प्रयास में परी ने यूपीएससी परीक्षा में 30वीं रैंक हासिल की और आईएएस बन गईं। उनका कैडर सिक्किम था, लेकिन बाद में शादी के बाद उन्होंने हरियाणा कैडर में ट्रांसफर की मांग की।
आईएएस बनने के बाद का जीवन: साध्वी जैसा जीवन
परी बिश्नोई का कहना है कि यूपीएससी की तैयारी के दौरान उन्होंने साध्वी जैसा जीवन बिताया था। उन्होंने सोशल मीडिया और मोबाइल से दूरी बना ली थी और सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित किया था। उनका यह समर्पण और मेहनत ही उन्हें सिर्फ 23 साल की उम्र में आईएएस अधिकारी बना सकी।
यह भी पढ़ें- IAS Pari Bishnoi ने शेयर किया शादी का एल्बम, MLA पति Bhavya Bishnoi संग जमकर नाचती दिखीं












Click it and Unblock the Notifications