Durga Shakti Nagpal DM: आधी रात को गुंडों से भिड़ने वालीं IAS दुर्गा शक्ति नागपाल अचानक सुर्खियों में क्यों?
IAS Durga Shakti Nagpal DM Lakhimpur Kheri: उत्तर प्रदेश कैडर में सुपर डीएम, दबंग आईएएस और बेहतरीन सिविल सेवकों में से दुर्गा शक्ति नागपाल फिर सुर्खियों में हैं। इस बार दुर्गा शक्ति नागपाल को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों 5वां राष्ट्रीय जल पुरस्कार मिला है।
दुर्गा शक्ति नागपाल वर्तमान में यूपी के लखीमपुर खीरी के जिला कलेक्टर पद पर सेवाएं दे रही हैं। इससे पहले बांदा डीएम रहीं। बांदा में पोस्टिंग के दौरान दुर्गा शक्ति नागपाल जल संरक्षण व जल प्रबंधन में बेहतरीन कार्य किया था, जिसकी बदौलत उनको अब राष्ट्रीय जल पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Singh: पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं DM, खुद ने IAS छोड़ फ़िल्म 'मां काली' से किया डेब्यू, VIDEO

2010 बैच की आईएएस हैं दुर्गा शक्ति नागपाल
उत्तर प्रदेश कैडर में साल 2010 बैच की आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल का काम बोलता है। 27 अगस्त 2012 को नोएडा एसडीएम पद पहली पोस्टिंग से लेकर जुलाई 2024 में लखीमपुर खीरी डीएम पद पर ज्वाइन करने के बाद कई दफा ऐसे मौके आए हैं, जो अपने काम के दम पर दुर्गा शक्ति नागपाल सुर्खियों में रहीं।
यह भी पढ़ें- Durga Shakti Nagpal: लखीमपुर खीरी में लोगों की जान बचाने पानी में उतरीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल, देखें VIDEO

दुर्गा शक्ति नागपाल नोएडा की दबंग एसडीएम रहीं
जोश Talks को दिए इंटरव्यू में आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल ने बताया था कि गौतमबुद्ध नगर (Noida) में एसडीएम पद पर रहते हुए बालू (मिट्टी) अवैध खनन करने वाले गुडों से भिड़ना पड़ा था। अवैध खनन माफिया रात को जेसीबी, ट्रैक्टर, डम्पर, ट्रॉली और कट्टे लेकर गांवों से बालू का खनन करते थे, जिससे न केवल किसानों के खेतों को नुकसान हो रहा था बल्कि यमुना नदी की दिशा भी बदल रही थी।
यह भी पढ़ें- IAS दुर्गा शक्ति नागपाल ने सरकार को 10 दिन में यूं कमाकर दिए ₹80 करोड़, अब बनीं लखीमपुरी खीरी DM

यूपी सरकार का कमाकर दिया 80 करोड़ का राजस्व
राष्ट्रीय जल पुरस्कार प्राप्त करने वालीं लखीमपुर डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल नोएडा पोस्टिंग के किस्से में आगे बताया था कि रेत माफिया के खिलाफ दिन में कार्रवाई सफल नहीं हो रही थी। ऐसे में वहां आधी रात को छापा मारा। 10-12 रातें कार्रवाई की। नतीजा यह रहा कि माफिया के ट्रैक्टर-टॉली, मोटरसाइकिल, कार, डंपर व जेसीबी जैसे 100 वाहन जब्त किए। तकरीबन 120 लोगों को अरेस्ट किया। उस कार्रवाई से यूपी सरकार को 80 करोड़ रुपए रॉयलटी बतौर राजस्व कमाकर दे दी।
दुर्गा शक्ति नागपाल के पति भी रहे आईएएस
25 जून 1985 को जन्मी दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपीएससी में 20वीं रैंक हासिल की थी। दुर्गा शक्ति नागपाल ने यूपी के जौनपुर के रहने वाले अभिषेक सिंह से शादी की। इनके दो बच्चे हैं। अभिषेक सिंह भी उत्तर प्रदेश कैडर में आईएएस अधिकारी रहे हैं। पिछले साल अभिषेक सिंह ने इस्तीफा देकर आईएएस की नौकरी छोड़ दी।












Click it and Unblock the Notifications