Abhishek Singh: पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल हैं DM, खुद ने IAS छोड़ फ़िल्म 'मां काली' से किया डेब्यू, VIDEO
Abhishek Singh Debut Film Maa Kali: भारतीय प्रशसनिक सेवा के अधिकारी रहे अभिषेक सिंह भी इन दिनों पुणे ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की तरह दिव्यांग कोटे के आरक्षण से IAS बनने के सवालों को लेकर निशाने पर हैं। इस बीच अभिषेक सिंह की पहली फिल्म 'मां काली'का टीचर सामने आया है।
उत्तर प्रदेश में फायरब्रांड पूर्व आईएएस अभिषेक सिंह ने बांग्ला फिल्म'मां काली' से डेब्यू किया है। 'मां काली'अभिषेक सिंह की पहली फिल्म है। film Maa Kali में अभिषेक सिंह ने अभिनेत्री राइमा सेन के साथ शानदार एक्टिंग की है।

यह भी पढ़ें- Abhishek Singh: क्या दिव्यांग कोटे से IAS बने थे अभिषेक सिंह? Puja Khedkar के बाद ये भी निशाने पर
अभिषेक सिंह शेयर किया टीजर
अभिषेक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पहली फिल्म 'मां काली' का टीजर शेयर करते हुए लोगों से प्रतिक्रियाएं मांगी हैं। फिल्म'मां काली' के 1 मिनट 37 सेकंड के टीजर की शुरुआत 1946 बंगाल ब्रिटिश इंडिया से होती है।
यह भी पढ़ें- IAS अभिषेक सिंह की धांसू पोस्ट, लिखा-'मैं कोई छुई-मुई नहीं हूं, जो डर के बैठ जाऊंगा, किसी के बाप के दम पर'
बंगाल विभाजन पर फिल्म मां काली
अभिषेक सिंह की फिल्म 'मां काली' साल 1946 में बंगाल विभाजन की कहानी पर आधारित है, जो 16 अगस्त् 1946 की दुखद घटनाओं को दर्शाती है। यह साल बंगाल इतिहास के महत्वपूर्ण कालखंड में से कए है। इसमें बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी।
सनी लियोनी के साथ भी लगा चुके ठुमके
अभिषेक सिंह ने आईएएस रहते हुए ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रख दिया था। फिल्म मां काली से पहले कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुके हैं। एक गाने में सनी लियोनी के साथ ठुमके लगाते नजर आए थे। बी प्राक के 'दिल तोड़ के...', हार्डी संधु के 'याद आती है...' और जुबिन नौटियाल के 'काली-काली जुल्फों के....' गाने में नजर आ चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Durga Shakti Nagpal: लखीमपुर खीरी में लोगों की जान बचाने पानी में उतरीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल, देखें VIDEO
अभिषेक सिंह की पत्नी Durga Shakti Nagpal कौन हैं?
- 22 अगस्त 1983 को यूपी के जौनपुर में जन्मे अभिषेक सिंह यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा 2010 में 94वीं रैंक पाकर होम कैडर में आईएएस बने।
- गर्लफ्रेंड से धोखा खाकर यूपीएससी क्रैक करने वाले अभिषेक सिंह की सर्विस हमेशा सुर्खियों में रही है। पिछले साल इन्होंने आईएएस से इस्तीफा दे दिया था।
- अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल भी फेसम आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में दुर्गा शक्ति नागपाल लखीमपुर खीरी डीएम पद पर तैनात हैं।
अभिषेक सिंह के दिव्यांग कोटा आरक्षण स्टोरी क्या है? यहां क्लिक करके पढ़ें












Click it and Unblock the Notifications