Durga Shakti Nagpal: लखीमपुर खीरी में लोगों की जान बचाने पानी में उतरीं DM दुर्गा शक्ति नागपाल, देखें VIDEO
IAS Durga Shakti Nagpal: देश में इन दिनों एक महिला आईएएस पूजा खेडकर (IAS Puja Khedkar) चर्चा में हैं। इन्होंने ट्रेनिंग में ही VIP सुविधाओं कैबिन व लग्जरी कार जैसी डिमांड कर डाली। वहीं, दूसरी ओर भारतीय प्रशासनिक सेवा की ही एक महिला अधिकारी ऐसी हैं, जो बाढ़ से प्रभावित लोगों के हाल जानने पानी में उतरतीं नजर आई हैं।
दरअसल, हम बातकर रहे हैं उत्तर प्रदेश कैडर की तेज तर्रार आईएएस अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल की। दुर्गा शक्ति नागपाल ने 27 जून 2024 को ही लखीमपुर खीरी में डीएम पद पर ज्वाइन किया है। इसी दौरान लखीमपुरी खीरी में भारी बारिश हो गई और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए।

लखीमपुर खीरी डीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन दिनों जिले की निगासन, पलिया और धोराहरा तहसील में बरसाती पानी से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसाती पानी में डूब इलाकों में 9 जुलाई को लखीमपुर खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने नाव में सवार होकर दौरा किया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है और उनके रहने व भोजन की व्यवस्थाएं की हैं। 10 जुलाई को यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया है।
लखीमपुर खीरी डीएम कार्यालय से बताया गया कि पलिया, निगासन और धोराहरा तहसील के कई गांवों में नेपाल से बरसात का पानी पहुंचा है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से लगती इन तहसीलों में बरसाती पानी की आवक अधिक होने से जल जीवन पटरी से उतर गया है।
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल की देखरेख में एनडीआरएफ की कई टीमें राहत कार्यों में जुटी हैं। डीएम ने बंधों के आस-पास सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाई हैं। उल्लेखनीय है कि दुर्गा शक्ति नागपाल का हाल ही बांदा डीएम पद से लखीमपुर खीरी ट्रांसफर हुआ है।
उल्लेखनीय है कि दुर्गा शक्ति नागपाल का जन्म 25 जून 1985 को भारतीय सांखियकी सेवा के अफसर सुभाष नागपाल के घर हुआ था। साल 2007 में इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी विश्वविद्यालय से कंप्यूटर इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की।
दुर्गा नागपाल ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी शुरू की। दो बार प्रयास किया। यूपीएससी 2008 में पहले प्रयास में दुर्गा शक्ति का चयन भारतीय राजस्व सेवा में हुआ। दूसरे प्रयास में यूपीएससी 2009 में दुर्गा शक्ति 20वीं रैंक पाकर आईएएस बन गईं। दुर्गा शक्ति नागपाल के पति अभिषेक सिंह भी आईएएस हैं।












Click it and Unblock the Notifications