हैदराबादी लड़के की पंजाबी गर्लफ्रेंड, बीच में आई कल्चर की दीवार, '2 स्टेट्स' जैसी है इस कपल की कहानी

हैदराबाद: किसी भी कपल के लिए अपने घरवालों के सामने प्यार का खुलासा करना बहुत मुश्किल और चुनौती पूर्ण काम होता है। मुश्किल तब ज्यादा बढ़ जाती है जब गर्लफ्रेंड या ब्वॉयफ्रेंड का फैमिली बैकग्राउंड आपके परिवार से बिल्कुल मैच ना करे। फिल्म '2 स्टेट्स' तो हममें से ज्यादातर लोगों ने देखी ही होगी, अलग राज्यों और अलग संस्कृति होने की वजह से फिल्म में अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट को अपने घर वालों को मनाने के लिए बड़े पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऐसी ही एक हैरान करने वाली वायरल लव स्टोरी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चटकारे लेकर पढ़ी जा रही है।

वायरल हुई क्यूट लव स्टोरी

वायरल हुई क्यूट लव स्टोरी

दरअसल, आंध्र प्रदेश के रहने वाले विवेक राजू ने जिस तरह अपने परिवार वालों के सामने अपनी गर्लफ्रेंड का खुलासा किया वह तरीका लोगों को खूब पसंद आ रहा है। आंध्र प्रदेश के विवेक राजू पंजाब में रहने वाली एक सरदारनी से प्यार हो गया है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में विवेक राजू ने बताया कि उन्होंने किस तरह अपने माता-पिता से गर्लफ्रेंड को मिलाया। विवेक राजू का पोस्ट पढ़ सोशल मीडिया यूजर्स उनके असल जिंदगी की कहानी को फिल्म 2 स्टेंट्स से रिलेट कर रहे हैं, जिसमें पंजाबी-तमिलनाडु कपल की शादी को दर्शाया गया है।

ट्वीट पर विवेक ने शेयर की अपनी लव स्टोरी

ट्वीट पर विवेक ने शेयर की अपनी लव स्टोरी

दरअसल, विवेक राजू ने हाल ही में अपने एक पोस्ट में इस बात का खुलासा किया कि किस तरह उन्होंने घरवालों के सामने अपनी पंजाबी गर्लफ्रेंड का खुलासा किया। यूजर्स का कहना है कि विवेक राजू की रियल लाइफ लव स्टोरी को फिल्म के स्क्रिप्ट में इस्तेमाल करें तो उससे पूरी मूवी बन सकती हैं। 8 अप्रैल को किए अपने पोस्ट में विवेक ने लिखा, बीती रात मैंने अपने माता-पिता के सामने अपनी गर्लफ्रेंड का खुलासा किया।

पिता ने दिया ऐसा रिएक्शन

विवेक ने आगे लिखा, 'हम लोग आंध्र प्रदेश से आते हैं और मेरी गर्लफ्रेंड पंजाबी है। घर में मजे की बात ये हुई की मम्मी तो ओके थीं लेकिन पापा पूरी तरह चुप हो गए थे। मैं अपने माता-पिता से आने वाले इस रिएक्शन को इंजॉय करता, अगर मेरा भाई एक और बम ना फोड़े तो।' विवेक ने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'पापा अब बचने की कोशिश कर रहे हैं, वह फोन के पीछे छिप रहे हैं ताकि आगे की बातचीत से बचा जा सके।' विवेक ने बताया कि उनके पिता चाहते थे कि लड़की वीकेंड पर आए और उनसे मिले।

लड़की के घरवालों को नहीं है कोई परेशानी

विवेक ने कहा, 'हालांकि जो भी हो रहा था उससे पिता खुश नहीं थे लेकिन मां ने तुरंत मेरी पसंद को मंजूरी दे दी। इस दौरान हमारे घर में भी ड्रामा देखने को मिला।' विवेक ने फिल्म विक्की डोनर के एक सीन का वीडियो भी शेयर किया है जिसको उन्होंने अपने घर की स्थिति से रिलेट किया। सोशल मीडिया पर विवेक के प्यार की कहानी अब वायरल हो गई है। यूजर्स ने इसे पूरी तरह फिल्मी बताया। विवेक ने कई ट्वीट किए हैं जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड के परिवार को इस रिश्ते से कोई परेशानी नहीं है।

यह भी पढ़ें: लव जिहाद इंदौर : जिम ट्रेनर ने 'गब्बर' बनकर की शादी, गर्भवती पत्नी डॉक्टर के पास गई तो पति निकला 'मुस्तफा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+