लव जिहाद इंदौर : जिम ट्रेनर ने 'गब्बर' बनकर की शादी, गर्भवती पत्नी डॉक्टर के पास गई तो पति निकला 'मुस्तफा'

इंदौर। मध्यप्रदेश सरकार का धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक जब से लागू हुआ तब से लव जिहाद के मामले सुर्खियों में हैं। अब लव जिहाद का ताजा मामला इंदौर में सामने आया है। इंदौर के द्वारकापुरी पुलिस थाने में एक युवती ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसे शादी के सालभर बाद पता चला कि उसका पति हिंदू नहीं ​बल्कि मुस्लिम है।

Recommended Video

    जिम ट्रेनर ने 'गब्बर' बनकर की शादी, गर्भवती पत्नी डॉक्टर के पास गई तो पति निकला 'मुस्तफा'
    युवती की मां से थी जान पहचान

    युवती की मां से थी जान पहचान

    इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में रहने वाली पीड़िता युवती का परिचय आरोपी युवक की मां से हुआ था। एक कार्यक्रम के दौरान जिम ट्रे​नर युवक से भी उसकी दोस्ती हो गई। तब युवक ने अपना नाम युवती को गब्बर बताया था और पिछले साल अप्रैल में दोनों ने शादी कर ली थी।

    सोनोग्राफी करवाने गई थी युवती

    सोनोग्राफी करवाने गई थी युवती

    शादी के बाद युवती गर्भवती हो गई थी। वह सोनोग्राफी करवाने गई तो डॉक्टर ने उससे पति का आईडी प्रूफ मांगा। आईडी प्रूफ में उसका नाम मुस्तफा निकला। जबकि वह उसे गब्बर समझ रही थी। गब्बर की पोल खुलने के बाद अस्पताल में काफी देर तक हंगामा हुआ। मौके पर हिंदू संगठन के लोग भी पहुंच गए। द्वारिकापुरी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    मायके आने पर जमकर मारपीट

    मायके आने पर जमकर मारपीट

    इधर, बजरंग दल के जिला संयोजक पप्पू कोचले ने बताया कि 2 अप्रैल 2020 को मुस्तफा ने लड़की के मायके आने पर जमकर मारपीट की और उसके माता-पिता को मारने के साथ ही घर के सामान में भी तोड़-फोड़ की। बजरंग दल को जब इस बात का पता चला तो पुलिस थाने पहुंचकर प्रकरण दर्ज कराया।

    जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

    जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप

    सीएसपी बीएस परिहार का कहना है कि युवक के खिलाफ शिकायत की है कि वो जबरन उसे धर्म परिवर्तन के लिए धमकाता और पीटता था। इस पर पुलिस धार्मिक स्वतंत्रता विधेयक की धारा सहित अन्य मामलों में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+