Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Devil fish:हैदराबाद में महिला ने पकड़ी दुर्लभ मछली, जानिए क्यों कहलाती है 'राक्षसी' ? देखिए Video

हैदराबाद, 13 सितंबर: हैदराबाद में पिछले काफी समय से बहुत ज्यादा बारिश हुई है। सोमवार को भी बारिश हुई थी। इसी दौरान एक महिला को बाढ़ के पानी में एक ऐसी मछली मिली है, जो काफी दुर्लभ है और स्थानीय स्तर पर बिल्कुल ही नहीं पाई जाती। यह है 'डेविल फिश', जिसे स्थानीय लोग इसके नाम और स्वरूप के हिसाब से 'राक्षसी' बुलाते हैं। वहां जिसे भी इस मछली के बारे में जानकारी मिल रही है, वही उसे देखने के लिए पहुंच रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर वीडियो डाले जाने के बाद यह पूरे देश में देखा जा रहा है। आइए इस दुर्लभ मछली को भी देखते हैं और यह भी जानते हैं कि इसका नाम 'डेविल फिश' क्यों है?

हैदराबाद में महिला ने पकड़ी दुर्लभ मछली

हैदराबाद में महिला ने पकड़ी दुर्लभ मछली

हैदराबाद-सिकंदराबाद में पिछले कई दिनों में काफी बारिश हुई है। सोमवार से भी वहां हल्की से लेकर मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम ऐसा हो चुका है, जैसे कि सर्दी ने समय से काफी पहले दस्तक दे दी हो। लेकिन, चारों तरफ जल भराव के बीच शहर से एक दुर्लभ मछली पकड़े जाने की वजह से सोशल मीडिया पर उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। यह मछली डेविल फिश (शैतान मछली) के नाम से जानी जाती है। यह मछली रामनाथपुर इलाके में एक महिला ने बाढ़ के पानी में पकड़ी है। इस दुर्लभ मछली की एक झलक देखने के लिए जहां, स्थानीय लोगों की भीड़ जुट रही है तो इंटरनेट पर भी तूफान मचा हुआ है!

आसमान से गिरी यह कैटफिश ?

आसमान से गिरी यह कैटफिश ?

लगातार बारिश की वजह से शहर के कुछ हिस्सों में बाढ़ का पानी फैला हुआ है। महिला के हाथ जो डेविल फिश लगी है, उसे सकरमाउथ कैटफिश (चूसने वाली कैटफिश) के रूप में भी जानते हैं। यह मछली हैदराबाद के रामनाथपुर इलाके के साई कृष्णा नगर में बाढ़ के पानी में मिली है। स्थानीय लोगों को संदेह है कि सोमवार को हुई बारिश में यह मछली भी आसमान से गिरी है।

क्यों डेविल फिश कहलाती है राक्षसी ?

क्यों डेविल फिश कहलाती है राक्षसी ?

मरीनबायो डॉट ओआरजी के मुताबिक डेविल फिश को जाइंट डेविल रेज या स्पाइनटेल डेविल रेज के नाम से भी जाना जाता है। इस कैटफिश का नाम डेविल फिश इसके सींगों की वजह से पड़ा है। इसका नाम भले ही डरावना हो, लेकिन यह इंसानों के लिए खतरनाक नहीं मानी जाती। बड़े होने पर इसकी विशालता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यह 1.5 टन तक की हो सकती है।

दूसरी मछलियों के लिए खतरनाक

दूसरी मछलियों के लिए खतरनाक

वैसे तेलंगाना में यह मछली नहीं मिलती, लेकिन पहले भी कुछ जलाशयों में नजर आ चुकी है। डेविल फिश मछली की अन्य प्रजातियों पर हमला करती और उन्हें खा लेती है। इसलिए मछुआरे इसे पसंद नहीं करते, क्योंकि इसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान उठाना पड़ता है। आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के स्थानीय लोग इसे 'राक्षसी' कहकर बुलाते हैं, क्योंकि मछली की यह प्रजाति मछली कारोबार के लिए काफी हानिकारक है।

सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है ये वीडियो

सिराज नूरानी नाम के एक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें डेविल फिश दिख रही है। हालांकि,यह मछली अभी काफी छोटी है, इसलिए उसे आसानी से हाथ में पकड़ा गया है। बारिश के मौसम में मछलियों का यूं पानी के साथ शहर के अंदर घुस जाना बहुत ही साधारण सी घटना है, लेकिन अगर वह मछली डेविल फिश है तो यह काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

हैदराबाद में आगे भी बारिश का अनुमान

हैदराबाद में आगे भी बारिश का अनुमान

दक्षिण भारत के हैदराबाद और बैंगलुरु जैसे शहरों में इस बार मानसूनी बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया है। मौसम विभाग ने हैदराबाद के लिए 16 सितंबर तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश होने की संभावना जता रखी है। इससे पहले बैंगलुरु में तो बारिश ने पूरा जन-जीवन ही ठप कर दिया था और वहां भी बारिश के पानी के साथ मछलियां आ गई थीं। लेकिन, राहत की बात है कि वह डेविल फिश नहीं थी। (तस्वीरें सौजन्य: वायरल वीडियो)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+