कितनी है देश के राष्ट्रपति की सैलरी और मिलती हैं कौन-कौन सी सुविधाएं, जानिए

राष्ट्रपति के तौर पर रामनाथ कोविंद को मिलती है कितनी सैलरी और कौन सी सुविधाएं, जानिए

नई दिल्ली, 28 जून: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद इन दिनों यूपी आए हुए हैं और उनका एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल राष्ट्रपति कोविंद शुक्रवार को जब कानपुर स्टेशन पर पहुंचे तो वहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए अपनी सैलरी का भी जिक्र किया। राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति देश के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले शख्स हैं, लेकिन अगर मैं सबसे ज्यादा सैलरी पाता हूं, तो टैक्स भी तो उसी हिसाब से देता हूं। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर राष्ट्रपति को मिलने वाली सैलरी को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ऐसे में आइए जानते हैं कि देश के राष्ट्रपति को कितना वेतन और कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती हैं।

Recommended Video

    President Ram Nath Kovind ने बताया कितनी है देश के राष्ट्रपति की Salary ? | वनइंडिया हिंदी
    1.5 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख हुआ वेतन

    1.5 लाख रुपए से बढ़कर 5 लाख हुआ वेतन

    रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति के तौर पर 25 जुलाई 2017 को कार्यभार संभाला था, इससे पहले वो बिहार के राज्यपाल नियुक्त थे। रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति के पद पर 5 लाख रुपए प्रति महीना सैलरी मिलती है। हालांकि 2017 से पहले तक राष्ट्रपति का वेतन केवल 1.5 लाख रुपए था, जो टॉप ब्यूरोक्रेट्स और कैबिनेट मंत्रियों से भी कम था। 2017 में इसे बढ़ाकर 1.5 लाख से 5 लाख रुपए किया गया। इंडिया टुडे में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति की पत्नी को हर महीने 30,000 रुपये की राशि मिलती है जो उन्हें सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के तौर पर दी जाती है।

    सैलरी के अलावा राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सुविधाएं

    सैलरी के अलावा राष्ट्रपति को मिलती हैं ये सुविधाएं

    सैलरी के अलावा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को फ्री चिकित्सा, घर, बिजली, टेलीफोन बिल सहित अन्य भत्ते भी मिलते हैं। इसके साथ ही केंद्र सरकार हर साल राष्ट्रपति के आवास, स्टाफ, भोजन और राष्ट्रपति भवन आने वाले लोगों की आवभगत पर 2 करोड़ 25 लाख रुपए की राशि खर्च करती है। राष्ट्रपति को कहीं आने-जाने के लिए विशेष तौर पर बनी मर्सिडीज बेंज एस600 पुलमैन गार्ड गाड़ी दी जाती है, जिसमें सुरक्षा के बेहद पुख्ता इंतजाम होते हैं।

    पेंशन के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति को क्या क्या मिलता है

    पेंशन के तौर पर पूर्व राष्ट्रपति को क्या क्या मिलता है

    पद से हटने के बाद पूर्व राष्ट्रपति के तौर पर 1.5 लाख रुपए प्रति महीना पेशन के रूप में दिए जाते हैं। वहीं, राष्ट्रपति की पत्नी को सेक्रेटेरियल असिस्टेंट के तौर पर मिलने वाली 30 हजार रुपए की राशि भी जारी रहती है। इससे साथ ही पूर्व राष्ट्रपति को आवास के तौर पर एक रेंट-फ्री बंगला, एक मोबाइल फोन, दो फ्री लैंडलाइन फोन और आजीवन फ्री इलाज की सुविधा दी जाती है। स्टाफ के खर्च के लिए सरकार पूर्व राष्ट्रपति को 60 हजार रुपए देती है। पूर्व राष्ट्रपति को अपने एक साथी के साथ ट्रेन या हवाई मार्ग से फ्री यात्रा की सुविधा भी मिलती है।

    2008 से पहले 50 हजार था राष्ट्रपति का वेतन

    2008 से पहले 50 हजार था राष्ट्रपति का वेतन

    आपको बता दें कि 2017 में हुई सैलरी में बढ़ोत्तरी से पहले 2008 में भी राष्ट्रपति का वेतन बढ़ाया गया था। 2008 से पहले तक राष्ट्रपति को प्रतिमाह 50 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। गौरतलब है कि भारत का राष्ट्रपति देश का सर्वोच्च अधिकारी होता है और उन्हें प्रथम नागरिक भी कहा जाता है। इसके साथ ही राष्ट्रपति देश की तीनों सेनाओं- थल सेना, जल सेना और नौसेना के सुप्रीम कमांडर होते हैं।

    राष्ट्रपति कोविंद ने कानुपर में क्या कहा?

    राष्ट्रपति कोविंद ने कानुपर में क्या कहा?

    राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शुक्रवार को विशेष प्रेसीडेंशियल ट्रेन से कानपुर पहुंचे थे। इस दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा, 'सब जानते हैं, इसलिए कहने में कोई बुराई नहीं है, आज यदि राष्ट्रपति देश का सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाला एंपलॉय है, तो वो टैक्स भी तो देता है। हम टैक्स भी देते हैं पौने तीन लाख रुपए महीना। लेकिन, जो मिलता है, उसकी तो सब चर्चा करते हैं कि आपको तो पांच लाख मिलते हैं। पर उसमें से हर महीने पौने तीन लाख निकल जाता है, बचा कितना? और जो बचता है, उससे कहीं ज्यादा तो हमारे अधिकारियों को मिलता है। ये जो टीचर यहां बैठे हुए हैं, उन सभी को सबसे ज्यादा मिलता है। इस बात का जिक्र मैंने इसलिए किया, क्योंकि ये जो टैक्सदाता हैं, आखिर इन्हीं से विकास होना है।'

    'सुखद और मनोरम रेल यात्रा से मैं प्रभावित हूं'

    'सुखद और मनोरम रेल यात्रा से मैं प्रभावित हूं'

    अपने पैतृक गांव के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रेलवे स्टेशन पर उनका स्वागत किया। प्रेसीडेंशियल ट्रेन में सफर के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रेन की विजिटर बुक में अपना संदेश लिखते हुए कहा कि कानपुर और लखनऊ की सुखद-मनोरम रेल यात्रा से वो काफी प्रभावित हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विश्व की सभी रेल सेवाओं में भारतीय रेल सेवा अग्रणी है और उन्हें उम्मीद है कि करोड़ों भारतीयों के बीच वो इस भरोसे को बनाए रखेगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+