Thalapathy Vijay की जीत से पहले ही बन गया था 'ऐसा' वीडियो, फेमस एक्ट्रेस ने की थी भविष्यवाणी, क्या है सच?

Thalapathy Vijay And Pooja Hegde Video: तमिलनाडु की राजनीति में एक नया इतिहास लिखते हुए साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इन दिनों जबरदस्त चर्चा में हैं। उनकी पार्टी TVK ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 (Tamil Nadu Assembly Election 2026) में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटों पर जीत दर्ज की है। गत 4 मई 2026 को जैसे ही नतीजे सामने आए, सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक हर जगह थलपति विजय का नाम गूंजने लगा।

पूजा हेगड़े ने शेयर किया पुराना वीडियो
इसी बीच फेमस एक्ट्रेस पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। लोग इस वीडियो को देखकर न सिर्फ खुश हो रहे हैं बल्कि काफी हैरान भी हो रहे हैं।

Thalapathy Vijay And Pooja Hegde

'जन नायकन' के सेट से सामने आया मजेदार वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो फिल्म 'जन नायकन' के सेट का बताया जा रहा है। वीडियो में पूजा हेगड़े वाइट बोर्ड पर लिखती नजर आती हैं कि इस बार चुनाव कौन जीतेगा। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए थलपति विजय की तरफ इशारा करती हैं। दिलचस्प बात ये है कि थलपति विजय इस पर हल्के से शर्माते हुए अपना चेहरा छुपा लेते हैं। दोनों की ये केमिस्ट्री फैंस को खूब पसंद आ रही है।

क्या करते हैं Thalapathy Vijay के दोनों बच्चे? बेटे-बेटी ने पिता से अलग चुना ऐसा रास्ता, कितनी बच्चों की उम्र?
क्या करते हैं Thalapathy Vijay के दोनों बच्चे? बेटे-बेटी ने पिता से अलग चुना ऐसा रास्ता, कितनी बच्चों की उम्र?

पूजा हेगड़े ने वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

तमिलनाडु चुनाव में थलपति विजय की जीत के बाद एक्ट्रेस पूजा हेगड़े ने इस पुराने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि लगता है उन्होंने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। साथ ही उन्होंने थलपति विजय के लिए शुभकामनाएं देते हुए लिखा है कि उनके सारे सपने पूरे हों। ये पोस्ट सामने आते ही वायरल हो गया है और फैंस लगातार इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

'जन नायकन' होगी थलपति विजय के करियर की आखिरी फिल्म

आपको बता दें कि 'जन नायकन' को थलपति विजय के एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म माना जा रहा है। साल 2024 में अपनी राजनीतिक पार्टी TVK बनाने के बाद उन्होंने साल 2025 में ही फिल्मों से दूरी बनाने का ऐलान कर दिया था। ऐसे में फिल्म जन नायकन उनके फैंस के लिए बेहद खास बन गई है।

कब रिलीज होगी 'जन नायकन'?

हालांकि फिल्म की रिलीज फिलहाल अटकी हुई है। पहले इसे 9 जनवरी 2026 को रिलीज किया जाना था लेकिन सेंसर सर्टिफिकेट से जुड़ी दिक्कतों के चलते इसकी रिलीज टल गई थी। अब दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि आखिर ये फिल्म कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

थलपति विजय-पूजा हेगड़े की जोड़ी पहले भी कर चुकी है कमाल

आपको बता दें कि फिल्म 'जन नायकन' में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इससे पहले दोनों ने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म बीस्ट (Beast) में साथ काम किया था। उस फिल्म में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था और अब एक बार फिर फैंस उन्हें साथ देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

फैंस के लिए खास बन गया ये वीडियो

राजनीतिक जीत और फिल्मी करियर के इस दिलचस्प मोड़ पर वायरल हुआ ये वीडियो थलपति विजय के फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं है। एक तरफ जहां वह राजनीति में नई शुरुआत कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी आखिरी फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बढ़ती जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+