Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, जानें घरेलू LPG के लेटेस्ट रेट
Delhi LPG Price Today: मई की शुरुआत होते ही तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹1,000 का ऐतिहासिक इजाफा कर व्यापारियों और होटल संचालकों को जोर का झटका दिया है। वैश्विक स्तर पर जारी तनाव और सप्लाई चेन में बाधाओं के चलते दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत अब ₹3,071.50 पर पहुंच गई है।
इस बेतहाशा बढ़ोतरी ने रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। आइए जानते हैं दिल्ली में आज यानि 6 मई को घरेलू रसोई गैस के दाम घटे-बढ़े हैं या स्थिर हैं?

राजधानी में आज गैस सिलेंडरों की कीमत कुछ इस प्रकार है:
घरेलू सिलेंडर (14.2 किलो): दिल्ली में घरेलू रसोई गैस के दाम ₹913 पर स्थिर बने हुए हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है।
कमर्शियल सिलेंडर (19 किलो): व्यापारिक इस्तेमाल वाले सिलेंडर की कीमत ₹3,071.50 है। 1 मई को इसमें ₹993 की भारी बढ़ोतरी की गई थी।
Commercial Gas Cylinder की किमतें लगातार बढ़ रही हैं
पिछले तीन महीनों के आंकड़े बताते हैं कि कमर्शियल गैस की कीमतों में जबरदस्त उछाल आया है। मार्च में जो सिलेंडर ₹1,884 का था, वह अप्रैल में ₹2,078 और अब मई में ₹3,000 के पार निकल चुका है। विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में अस्थिरता के कारण घरेलू बाजार पर यह दबाव बना है।
बढ़ती कीमतों के खिलाफ व्यापारियों का मोर्चा
एलपीजी की कीमतों में इस भारी बढ़ोतरी के विरोध में केरल में आज यानी 6 मई को व्यापारियों ने 24 घंटे की हड़ताल बुलाई है। केरल होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन (KHRA) के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के कारण राज्य भर में होटल, रेस्टोरेंट और ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाएं बंद हैं। व्यापारियों की मांग है कि सरकार तत्काल कीमतों को नियंत्रित करे, ताकि आम उपभोक्ता पर पड़ने वाले बोझ को कम किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications