Bengal में बुलडोजर एक्शन! कोलकाता में Mamata Banerjee का दफ्तर जमींदोज, TMC का BJP पर 'गुंडागर्दी' का आरोप

Bulldozer Action in Kolkata: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार रात मध्य कोलकाता के ऐतिहासिक हॉग मार्केट (न्यू मार्केट) इलाके में उस समय तनाव फैल गया, जब बुलडोजर के साथ आए लोगों के एक ग्रुप ने कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (TMC) के एक कार्यालय को निशाना बनाया। इस घटना के दौरान न्यू मार्केट यूनियन के कार्यालय को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया, जिससे इलाके के व्यापारियों में भगदड़ मच गई और आनन-फानन में दुकानें बंद कर दी गईं।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय दुकानदारों में भारी चिंता और डर का माहौल देखा गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शांति व्यवस्था बनाए रखने और स्थिति को और बिगड़ने से रोकने के लिए न्यू मार्केट और उसके आसपास के इलाकों में गश्त (Patrolling) तेज कर दी गई है।

Bulldozer action in Kolkata

बुलडोजर एक्शन पर क्या बोले TMC नेता
TMC नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने आरोप लगाया कि पुलिस की मौजूदगी में भाजपा समर्थकों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वहीं, स्थानीय निवासियों और कुछ व्यापारियों का कहना है कि यह एक अवैध निर्माण था, जिसे किसी दुकानदार की जगह पर जबरन कब्जा करके बनाया गया था।

महुआ मोइत्रा का तंज

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा के चुनावी नारे 'परिवर्तन' पर कटाक्ष किया। उन्होंने X पर घटना का एक वीडियो शेयर किया और लिखा कि कोलकाता का ऐतिहासिक न्यू मार्केट। बंगाली 'परिवर्तन' का आनंद ले रहे हैं।

बीजेपी पर बरसी टीएमसी

अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि चुनाव से पहले भाजपा ने 'भय आउट, भरोसा इन' का वादा किया था, लेकिन चुनाव खत्म होते ही स्थिति पूरी तरह बदल गई है।

TMC का BJP पर सरेआम 'गुंडागर्दी' का आरोप
टीएमसी ने ट्वीट कर लिखा, 'BJP का 'परिवर्तन' आ गया है, और यह बुलडोज़र के साथ आया है। सरेआम गुंडागर्दी और बदमाशी करते हुए, BJP समर्थकों की भीड़ ने न्यू मार्केट इलाके के पास जमकर उत्पात मचाया। उन्होंने दुकानों को तोड़ दिया और तृणमूल कांग्रेस पार्टी के दफ़्तर में तोड़-फोड़ की। यह उस पार्टी का जश्न है जिसने भरोसे की बात की थी, लेकिन बदले में आतंक दिया।'

TMC ने लिखा, 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने अपने कार्यकर्ताओं को सड़कों पर मनमानी करने का लाइसेंस दे दिया है- जो भी उनके रास्ते में आए उसे कुचल देने का, और जिस पर भी चाहें हमला करने, ज़ुल्म ढाने और उसे मार डालने का। और केंद्रीय बलों को सिर्फ़ एक ही निर्देश दिया गया है। पीछे हट जाओ और यह सब होने दो।'

टीएमसी ने आगे लिखा, 'आज दुकानें तोड़ी जा रही हैं। कल राजनीतिक विरोधी निशाने पर होंगे। उसके बाद बंगाल की महान हस्तियों की मूर्तियां तोड़ी जाएंगी। और आख़िर में, ग़रीबों और कमज़ोर लोगों के घर तोड़े जाएंगे। लेकिन बंगाल में जहां कहीं भी BJP का बुलडोज़र चलेगा, उसे एक दीवार का सामना करना पड़ेगा। विरोध और बगावत की एक दीवार। हम राज्य-प्रायोजित आतंक की इस नीति का डटकर मुक़ाबला करेंगे।'

बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत
पश्चिम बंगाल में भाजपा ने इतिहास रचते हुए 294 में से 207 सीटों पर जीत हासिल की है और 9 मई को अपनी पहली सरकार बनाने जा रही है। तृणमूल कांग्रेस को केवल 80 सीटों पर ही सफलता मिली है।

'हम चुनाव हारे नहीं हैं, इस्तीफा नहीं दूंगी',बंगाल में हार के बाद CM पद छोड़ने को तैयार नहीं ममता, लगाए 5 आरोप
'हम चुनाव हारे नहीं हैं, इस्तीफा नहीं दूंगी',बंगाल में हार के बाद CM पद छोड़ने को तैयार नहीं ममता, लगाए 5 आरोप

ममता बनर्जी का इस्तीफा देने से इनकार
चुनावी हार के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग पर 'साजिश' का आरोप लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी, क्योंकि उनके अनुसार यह हार जनता के जनादेश से नहीं बल्कि एक षड्यंत्र का परिणाम है।

ममता बनर्जी को भवानीपुर में मिली बुरी हार
ममता बनर्जी को उनकी अपनी पारंपरिक सीट भवानीपुर से भी हार का सामना करना पड़ा है, जहां भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें परास्त किया।

कौन है सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर में जिताने वाला चाणक्य? राजस्थान से आकर ढहा दिया ममता का किला
कौन है सुवेंदु अधिकारी को भवानीपुर में जिताने वाला चाणक्य? राजस्थान से आकर ढहा दिया ममता का किला

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+