Weather Delhi NCR: दिल्ली में आज धूप या तेज बारिश? कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम? IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Delhi NCR: दिल्ली-NCR में बीते कुछ दिनों से मौसम में ठंडक बनी हुई है। ऐसे में भीषण गर्मी से परेशान दिल्लीवासियों को चिलचिलाती धूप और बढ़ते तापमान से काफी राहत मिल रही है। इस बीच मंगलवार रात NCR में तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अब एक बार फिर मौसम विभाग (IMD) ने आज के लिए नया बुलेटिन जारी किया है। आइए जानतें हैं मौसम विभाग का ताजा अपडेट क्या है?

आज यानि 6 मई को दिल्ली के लगभग सभी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए (Partly Cloudy Sky) रहने का अनुमान है। शाम या रात के समय गरज-चमक के साथ मौसम की गतिविधियों में बदलाव (Thundery Development) होने की पूरी संभावना है। विभाग ने इसके लिए 'येलो अलर्ट' (Watch) भी जारी किया है।

weather-delhi-ncr

दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में आज के मौसम का अपडेट
आज उत्तर दिल्ली (North Delhi), उत्तर-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली समेत राजधानी के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ बौछारें (Thunderstorm) पड़ने की आशंका है। दक्षिण और दक्षिण-पूर्व दिल्ली में भी शाम के वक्त बादलों की आवाजाही के साथ हल्की हलचल देखने को मिल सकती है। दिल्ली के मध्य और शाहदरा जैसे इलाकों में भी आज धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं।

दिल्ली में कल के मौसम का हाल
दिल्ली में कल यानि 7 मई को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20-30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं (Sustained Surface Winds) चलने की उम्मीद है, जिससे उमस से राहत मिलेगी।

दिल्ली में 8 और 9 मई को कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में 8 मई यानि शुक्रवार से मौसम साफ होना शुरू होगा। विभाग के अनुसार 8 मई को आसमान मुख्य रूप से साफ (Mainly Clear Sky) रहने की संभावना है और बारिश के आसार कम नजर आ रहे हैं 9 मई यानि शनिवार को मौसम पूरी तरह साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, तेज धूप की वजह से तापमान में मामूली बढ़ोत्तरी देखी जा सकती है।

Delhi Tourism: CM रेखा गुप्ता का दिल्ली टूरिज्म को लेकर बड़ा मास्टरप्लान,सरकार ने उठाए कई कदम
Delhi Tourism: CM रेखा गुप्ता का दिल्ली टूरिज्म को लेकर बड़ा मास्टरप्लान,सरकार ने उठाए कई कदम

NCR के शहरों का मौसम

नोएडा (Noida) में आज बादलों की आवाजाही लगी रहेगी और रात तक गरज के साथ बारिश की संभावना है।इसके अलावा गाजियाबाद में भी मौसम विभाग ने आज आंशिक बादल छाए रहने के साथ मौसम बिगड़ने का अनुमान जताया है। गुरुग्राम (Gurgaon) और फरीदाबाद (Faridabad) के लिए विभाग ने फिलहाल कोई चेतावनी (No Warning) जारी नहीं की है, लेकिन शाम तक यहां भी बादल छा सकते हैं।

Delhi Water Crisis: इस बार गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत, रेखा गुप्ता ने बनाया 'वाटर मास्टरप्लान'
Delhi Water Crisis: इस बार गर्मी में नहीं होगी पानी की किल्लत, रेखा गुप्ता ने बनाया 'वाटर मास्टरप्लान'

Delhi Pollution: हवा हुई जहरीली, AQI पहुंचा 165 के पार
दिल्ली में गर्मी से राहत के बीच प्रदूषण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, आज सुबह दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 165 दर्ज किया गया है। प्रदूषण का यह स्तर 'अस्वस्थ' (Unhealthy) श्रेणी में आता है, जो विशेष रूप से सांस के मरीजों और बुजुर्गों के लिए हानिकारक हो सकता है।

सबसे प्रदूषित शहरों की लिस्ट में किस नंबर पर है दिल्ली?
हवा की गुणवत्ता बिगड़ने के कारण दिल्ली फिलहाल दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 31वें स्थान (Rank 31st) पर काबिज है। आज सुबह दिल्ली का तापमान 22°C दर्ज किया गया, जबकि हवा में नमी 83% के उच्च स्तर पर रही। धुंध (Mist) और कम हवा की गति (Wind Speed 3.6 km/h) के कारण प्रदूषक कण जमीन के करीब ही जमे हुए हैं।

Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, जानें घरेलू LPG के लेटेस्ट रेट
Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, जानें घरेलू LPG के लेटेस्ट रेट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+