Aaj Ka Mausam: UP-MP समेत देश के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका, गिरेंगे ओले, IMD ने क्या कहा?

Aaj Ka Mausam: देश के उत्तरी इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से कई राज्यों में बारिश हो रही है। भारतीय मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में आज भारत के 14 राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

उसने उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, झारखंड, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश , पश्चिम बंगाल , कर्नाटक नागालैंड और तमिलनाडु में रेन अलर्ट जारी किया है, उसने लोगों से अपील की है कि घर से बाहर निकलते वक्त एक बार मौसम अपडेट जरूर चेक करें।

Aaj Ka Mausam

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में पिछले दिनों मौसम ने करवट ली है। 5 मई की रात हुई बारिश से राजधानीवासियों को गर्मी से कुछ राहत मिली। अनुमान है कि 6 मई को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, साथ ही आंशिक बादल छाए रहने और बिजली कड़कने की संभावना है। 7 मई को अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राजस्थान में होगी बारिश, अलर्ट जारी

राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण कई स्थानों पर आंधी और बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। राजधानी जयपुर में भी बारिश और आंधी का अलर्ट है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कोटा, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर संभाग सहित उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में आंधी-बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में रेन अलर्ट, होगी तगड़ी बारिश

6 मई को भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, बड़वानी, धार, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, रीवा, सतना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना और सागर सहित कई जिलों में बारिश होने के आसार है इसलिए अलर्ट जारी है।

यूपी में आंधी-पानी के आसार, गिरेंगे ओले

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटों के भीतर कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बौछारें पड़ने का अलर्ट है, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, गाज़ीपुर, आजमगढ़ और बलिया जैसे शहरों में आंधी-पानी की आशंका है तो वहीं गोरखपुर, देवरिया, मथुरा और कन्नौज में ओले गिर सकते हैं।

बिहार में भी रहेगा मौसम भीगा-भीगा

पूर्वी चंपारण, गया और औरंगाबाद जैसे जिलों मे आज बारिश हो सकती है जबकि पटना समेत अन्य जिलों में गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा और पारा 35 डिग्री तक जा सकता है मौसम विभाग ने 8 मई से पूरे बिहार में तूफान, बारिश और बिजली गिरने की बात कही है।

उत्तराखंड में भी बरसेंगे बादल, अलर्ट जारी

उत्तराखंड में नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और ऋषिकेश में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी है, देहरादून में 6 मई को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।

हिमाचल प्रदेश में भी Rain Alert

हिमाचल प्रदेश के मंडी, सोलन, सिरमौर, ऊना, किन्नौर, शिमला, कांगड़ा, चंबा और हमीरपुर में भी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां भी हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

तमिलनाडु-कर्नाटक में होगी बारिश

तमिलनाडु में कल से ही बारिश का दौर जारी है, आज भी नीलगिरी, कोयंबटूर, तिरुपुर, थेनी, डिंडीगुल और चेन्नई में रेन अलर्ट है तो वहीं कर्नाटक में भी आज मौसम भीगा-भीगा रहेगा। बेंगलुरु, , चिक्कामगलुरु, बेलगावी , चिकबलपुर, दक्षिणा कन्नड़, विजयपुरा में भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

यह पढ़ें:Chennai Weather Update मौसम का डबल अटैक! चेन्नई में पारा 40°C पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
यह पढ़ें:Chennai Weather Update मौसम का डबल अटैक! चेन्नई में पारा 40°C पार, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
यह पढ़ें:Maharashtra Weather Alert: 11 जिलों में तूफानी हवाओं के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
यह पढ़ें:Maharashtra Weather Alert: 11 जिलों में तूफानी हवाओं के साथ होगी तेज बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+