LPG Update: 'तय सीमा से पहले बुकिंग तो कनेक्शन ब्लॉक', एलपीजी पर नया अपडेट, क्या है आज सिलेंडर का रेट?

LPG Update: सरकार ने एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों में चेंज किया है, जिसके तहत अब दो सिलेंडर बुक करने के बीच का गैप बढ़ा दिया गया है। शहरी क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को अगली बुकिंग के लिए कम से कम 25 दिन का इंतजार करना होगा। वहीं, ग्रामीण इलाकों के लिए 45 दिन की समय-सीमा तय की जा सकती है। यदि कोई तय समय से पहले बुकिंग का प्रयास करेगा, तो सिस्टम इसे अपने आप ब्लॉक कर देगा इसलिए ऐसा करने से बचें। सरकार ने सप्लाई को सुगम और कालाबाजारी को रोकने के लिए ये कदम उठाया है।

आपको बता दें कि 1 मई को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए थे लेकिन घरेलू सिलेंडर के रेट पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। 6 मई यानी कि आज की बात करें तो आज भी सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

LPG Update

आपके शहर में क्या है घरेलू (14.2 किग्रा) सिलेंडर के दाम?

  • नई दिल्ली ₹913.00
  • कोलकाता ₹939.00
  • मुंबई ₹912.50
  • चेन्नई ₹928.50
  • गुड़गांव ₹921.50
  • नोएडा ₹910.50
  • बैंगलोर ₹915.50
  • भुवनेश्वर ₹939.00
  • चंडीगढ़ ₹922.50
  • हैदराबाद ₹965.00
  • जयपुर ₹916.50
  • लखनऊ ₹950.50
  • पटना ₹1,002.50

आपके शहर में क्या है कमर्शियल (19 किलोग्राम) के दाम?

  • नई दिल्ली ₹3071.50
  • कोलकाता ₹3201
  • मुंबई ₹3024
  • चेन्नई ₹₹2,043.50
  • गोरखपुर ₹3255.5
  • आगरा ₹3125.5
  • लखनऊ ₹3194
  • जयपुर ₹3099
  • पटना ₹3361
  • चेन्नई ₹3237

LPG की कीमतों में होगा इजाफा? सरकार ने दिया ये जवाब

भारत सरकार ने साफ कहा है कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद पेट्रोल, डीज़ल या घरेलू LPG की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। पेट्रोलियम मंत्रालय की सुजाता शर्मा ने यह भी साफ कर दिया कि तेल कंपनियों को उनके नुकसान की भरपाई में मदद करने की भी कोई योजना नहीं है, भले ही वैश्विक कच्चे तेल की कीमतें लगातार ऊपर-नीचे हो रही हों।

लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं, एलपीजी को लेकर दिक्कत नहीं

पश्चिम एशिया में तनाव के कारण सप्लाई में आ रही दिक्कतों के बावजूद, अधिकारियों का कहना है कि आम लोगों के लिए चीज़ों को किफायती बनाए रखना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मंत्रालय ने सभी को भरोसा दिलाया है कि अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में चल रही उथल-पुथल का आपके रोज़ाना के ईंधन खर्च या सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह पढ़ें: Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, जानें घरेलू LPG के लेटेस्ट रेट
यह पढ़ें: Delhi LPG Price Today: दिल्ली में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर महंगाई की मार, जानें घरेलू LPG के लेटेस्ट रेट
यह पढ़ें:LPG के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार! पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ेगा आपका शहर, क्या कम होंगे गैस के दाम?
यह पढ़ें:LPG के लिए अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार! पाइपलाइन नेटवर्क से जुड़ेगा आपका शहर, क्या कम होंगे गैस के दाम?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+