PICs: मोदी और योगी नाम का मांग में भरता है सिंदूर, ये है 'नागराज' का लेटेस्ट स्टाइल
नागराज सिंह पेशे से ठेकेदार हैं और आम इंसान की तरह ही पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हैं लेकिन उनका मोदी प्रेम उन्हें आम लोगों से थोड़ा खास बना देता है।
इलाहाबाद। आज हम आपको प्रधानमंत्री मोदी के एक ऐसे फैन से मिलवा रहे हैं जो न सिर्फ मोदी के नाम पर मांग में सिंदूर भरता है बल्कि अपने विशेष हेयर कट से पूरे इलाहाबाद में चर्चित है। फैन अपने हेयर कट के बारे में कहता है की 'इस तरह की हेयर कटिंग को योगी और मोदी कटिंग कहते हैं' इनका नाम नागराज सिंह है और ये कौशांबी के रहने वाले हैं। ये इलाहाबाद में संगम घूमने आए तो आकर्षण का केंद्र बन गए अब नागराज पूरे शहर में चर्चित हो गए हैं।

ठेकेदारी करते हैं नागराज
दरअसल नागराज सिंह पेशे से ठेकेदार हैं और आम इंसान की तरह ही पारिवारिक जिम्मेदारी निभाते हैं लेकिन उनका मोदी प्रेम उन्हें आम लोगों से थोड़ा खास बना देता है। अपने नए हेयर कट से अब वो सबसे अलग भी नजर आते हैं।
गजब की दिखती है कटिंग
मोदी के फैन नागराज की बिल्कुल अलग हेयर कटिंग ने अब उनके भी फैन बना दिए हैं। नागराज के सिर में बालों को खास स्टाइल में काटा गया है। किसी फुटबॉलर की तरह बीच में खड़े बाल नजर आते हैं तो सिर पर कमल के फूल का डिजाइन भी बना है। कटिंग से मोदी और योगी लिखा हुआ है और उसे खूबसूरत दिखाने के लिए उसमे सिंदूर भी भर दिया है। जिससे उनका लुक भी भगवामय नजर आता है।


'लेटेस्ट स्टाइल है गुरू'
नागराज बड़े गर्व से कहते हैं की जब से मोदी पीएम बने हैं, वो तब से खास तरह का हेयर कट कराते हैं। इसे भगवा लुक कहते हैं लेकिन अब तो योगी जी भी आ गए हैं और पूरा यूपी भगवामय है। उत्साहित नागराज कहते हैं कि 'इस तरह की हेयर कटिंग को योगी और मोदी कटिंग कहते हैं, अब यही तो लेटेस्ट स्टाइल है गुरू।'


खूब चर्चित हैं नागराज
नागराज अपने इस लुक के चलते पहले लोगों के लिए हंसी का पात्र थे तो अब जब ये नागराज का स्टाइल बन गया तो आस-पास के गांवों में नागराज चर्चित हो गए। धीरे-धीरे नागराज लाइमलाइट में आए तो कौशांबी और अब इलाहाबाद में उनके खुद के फैन बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications