जब स्मृति को नहीं समझ आया इस शब्द का मतलब तो किया ट्वीट, मिला ये जवाब
स्मृति ईरानी को एक शब्द का मतलब समझ नहीं आया तो उन्होने इसे ट्विटर पर पूछ लिया। जिसको उन्हें ये जवाब मिला।
नई दिल्ली। आज के समय में जब कि इंटरनेट पर होने वाली तमाम दिक्कतों और उनसे जुड़ी बातों को डिकोड कर पाना भी आसान नहीं होता। कुछ ऐसा ही केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी के साथ हुआ जब उन्होंने ट्वीटर पर खुद से 13 साल छोटी युवती को स्टंप्ड कर दिया।
युवती तका नाम लिली सिंह है जो पेशे से कॉमेडियन, एंटरटेनर और यूट्यूब स्टार हैं। लिली सिंह को सुपरविमेन नाम से भी जाना जाता है।

बता दें कि बीते दिनों स्मृति ने अपनी एक कहानी ट्विटर पर ट्वीट की थी। जिस पर कुछ रिएक्शन्स भी आए। स्मृति ने लिखा था कि जब आपसे 13 साल छोटा शख्स बॉस (Bawse) कहता है और उससे कहते हैं वॉट? इस ट्वीट में स्मृति ने सुपरविमेन लिली सिंह को भी टैग किया था।
कॉमेडियन लिली सिंह की किताब के कवर पेज को ट्वीट किया। स्मृति ने लिखा है कि इस किताब में कुछ भ्रामक शब्द हैं। लोग नहीं जानते हैं कि Bawse क्या है?

हालांकि लिली ने जवाब दिया और बताया कि Bawse का मतलब होता है समस्याओं का निदान ढूढ़ना, विश्वास जगाना। लिली ने जवाब दिया कि यह शब्द अपने बारे में और अधिक बेहतर महसूस कराता है।













Click it and Unblock the Notifications