'राधे मां से पुलिस ने पूछा ये ''डैडी'' कौन है तो उन्होंने कहा मेरा पति
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। विवादों में घिरी स्वघोषित धर्मगुरु राधे मां का एक नया कनेक्शन सामने आया है। इसके बारे में पुलिस तेजी से छानबीन कर रही है। जी हां पुलिस के सामने अब राधे मां का ''डैडी कनेक्शन'' है जिसके संबंध में आज राधे मां से पूछताछ भी की गई है। आपको बताते चलें कि बुधवार को राधे मां को दहेज उत्पीड़न मामले में फिर से कांदीवाली थाने में पेश होना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में राधे मां से फिर पूछताछ की। पुलिस ने राधे मां से 25 मिनट में 23 सवाल पूछे। बोर हो गये हैं तो देखिए राधे मां का डब्शमैश वीडियो, हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे

इसके अलावा पुलिस ने राधे मां के पासपोर्ट डिटेल के बारे में पूछा जिसका ब्यौरा अभी तक नहीं दिया गया है। वहीं इस बार भी पूछताछ में राधे मां ने अपने उपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है। राधे मां ने पुलिस को बताया कि 'मैंने कभी किसी को भड़काया नहीं और ना ही पैसे के लिए कभी कहा', न ही पीडि़त या उसके परिवार से चढ़ावे के लिए कहा। उल्लेखनीय है कि निक्की गुप्ता नामक महिला ने आरोप लगाया है कि राधे मां ने उसके ससुराल वालों को उकसाया था कि वे अपनी बहू से दहेज मांगें। महिला के ससुराल वाले राधे मां के अनुयायी हैं। हुस्न और डांस के दम पर बॉलीवुड पर कब्जा करना चाहती थीं राधे मां












Click it and Unblock the Notifications