बोर हो गये हैं तो देखिए राधे मां का डब्शमैश वीडियो, हंसते-हंसते पागल हो जाएंगे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। खुद को देवी का अवतार बताने वाली राधे मां पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। मौजूदा समय में वो इस कदर चर्चा में हैं कि हर कोई बस यही जानना चाहता है कि राधे मां का क्या होगा? फेसबुक से लेकर ट्विटर तक राधे मां पर ही चर्चा हो रही है।

भक्तों की गोद में बैठकर उन्हें किस दे कर आशिर्वाद देने वाली राधे मां पर अश्लीलता फैलाने और दहेज के लिए प्रताडि़त करने का गंभीर आरोप लगा है। इस बीच राधे मां का एक बयान डब्शमैश पर भी पहुंच गया।
राधे मां ने टीवी चैनलों से बातचीत करते हुए कहा था कि वो पाक-साफ और पवित्र हैं। अपनी बात को दोहराते हुए राधे मां ने कहा था कि I am pure and pice. राधे मां के इसी बयान को एक युवक ने डब्शमैश पर बड़े रोचक और मजेदार अंदाज में पेश किया है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया उमेश पोतदार का यह विडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। आप भी देख लीजिए यह वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications