अमित शाह के निर्देशन में गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से मांगी रिपोर्ट
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कंझावला कांड पर बड़ा एक्शन लिया है। अमित शाह के निर्देशन में गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Amit Shah: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कंझावला कांड पर बड़ा एक्शन लिया है। अमित शाह के निर्देशन में गृह मंत्रालय ने कंझावला कांड पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त शालिनी सिंह को विस्तृत रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंपने को कहा गया है।
वहीं, इस मामले का एक और सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। इस नए सीसीटीवी वीडियो में दिख रहा है कि कार ने स्कूटी को टक्कर मारने के बाद यू-टर्न लिया था। सीसीटीवी फुटेज से साफ हो गया है कि चश्मदीद ने जो गवाह दिया है, वो सच है। असल में कंझावला एक्सीडेंट के एक गवाह ने पुलिस और मीडिया को बताया था कि कार ने स्कूटी को धक्का मारने के बाद यू-टर्न लिया था। फुटेज सुबह 3.34 बजे के रिकॉर्ड का है। फुटेज में कार को उस जगह पर लौटते हुए देखा गया है जहां शव मिला था।
20 वर्षीय महिला अंजलि 1 जनवरी के तड़के सुबह 3 बजे के आसपास एक इवेंट से काम कर अपने स्कूटी से घर लौट रही थी, उसकी दौरान एक कार ने धक्का मारा और फिर 7-12 किलोमीटर तक सुल्तानपुरी से दिल्ली के कंझावला तक घसीटा, जिससे महिला की मौत हो गई।
हाई क्वालिटी वाला ये इस सीसीटीवी फुटेज सुबह 3 बजे कल 34 मिनट का है। नए सीसीटीवी फुटेज में मारुति बलेनो कार को पश्चिमी दिल्ली के कंझावला में एक सड़क पर यू-टर्न लेते हुए दिखाया गया है, जहां चश्मदीद दीपक दहिया हलवाई की दुकान चलाते हैं। दीपक दहिया ने कहा था कि उन्होंने स्कूटी से टकराने के बाद कार को यू-टर्न लेते देखा था। सुबह 3.34 बजे रिकॉर्ड किए गए फुटेज में कार को उस जगह पर लौटते हुए दिखाया गया है जहां शव मिला था। कार के नीचे शव साफ देखा जा सकता है।
चश्मदीद गवाह दीपक दहिया ने कहा कि कार चालक ने अंडरकैरिज में फंसी लड़की के शव को 18 से 20 किलोमीटर तक घसीटा और करीब डेढ़ घंटे तक उस तरफ घुमाता रहा। दीपिक दहिया ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि सुबह के 3:20 बज रहे थे...मैं दुकान के बाहर खड़ा था जब मैंने करीब 100 मीटर दूर एक वाहन से तेज आवाज सुनी। पहले मुझे लगा कि यह टायर फट गया है। जैसे ही कार आगे बढ़ी, मैंने एक शव देखा घसीटा जा रहा है। मैंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
यह भी पढ़ें- 2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले अमित शाह ने उठाया बड़ा कदम, साथ ही कांग्रेस और जेडीएस पर साधा निशाना












Click it and Unblock the Notifications