2023 कर्नाटक विधानसभा चुनाव के पहले अमित शाह ने उठाया बड़ा कदम, साथ ही कांग्रेस और जेडीएस पर साधा निशाना
2023 के चुनावों से ठीक पहले केएस ईश्वरप्पा और रमेश जार कीहोली जैसे असंतुष्ट भाजपा विधायकों को समायोजित करने के लिए कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को शनिवार को अमित शाह ने बढ़ा दिया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इन दिनों कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने इस अवसर पर राज्य कई जगहों का दौरा किया और जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस और जेडीएस पर जमकर हमला किया। वहीं 2023 के चुनावों से ठीक पहले केएस ईश्वरप्पा और रमेश जार कीहोली जैसे असंतुष्ट भाजपा विधायकों को समायोजित करने के लिए कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को शनिवार को आगे बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और अन्य पार्टी नेता जैसे राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र, भाजपा महासचिव और राज्य प्रभारी अरुण सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और राष्ट्रीय सचिव सीटी रवि उपस्थित थे।
कर्नाटक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक
कर्नाटक में मई में होने वाले राज्य में 2023 के विधानसभा चुनावों से पहले आवश्यक जमीनी स्तर की तैयारियों पर वार्ता करने के लिए अमित शाह ने 31 दिसंबर को कर्नाटक में बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ आज बैठक की और लोगों को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर तंज कसा। शाह ने एचडी कुमारस्वामी को पीएफआई का समर्थन करने वाला बताया और कांग्रेस पर भी जमकर वार किया।
सिद्धारमैया पर शाह ने लगाया ये आरोप
पार्टी के सामान्य हिंदुत्व और विकास की पिच के अलावा, अमित शाह ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि सिद्धारमैया, जिन्होंने 2013 से 2018 तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया, उन्होंने अब प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ मामले वापस ले लिए। मंत्री ने कहा कि राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद ही पीएफआई पर प्रतिबंध लगाया गया और इसके नेताओं को गिरफ्तार किया गया।
सत्ता समाज के हर व्यक्ति को सुख देने का साधन है
अमित शाह ने कहा चुनाव के समय कांग्रेस नई-नई चीजें लेकर आ जाती है क्योंकि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार करने का ये साधन है। उन्होंने कहा भाजपा के लिए सत्ता समाज के हर व्यक्ति को सुख देने का साधन है। साल 2022 में सात राज्यों में चुनाव हुए, सात में से पांच राज्य में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत प्राप्त किया है। वहीं सात में से छह राज्यों में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है।
अगर कांग्रेस जीतती है तो दिल्ली का एटीएम बन जाएगी
अमित शाह ने दोनों प्रतिद्वंदी पार्टियों को निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर कांग्रेस राज्य में जीतती है, तो यह "दिल्ली का एटीएम" बन जाएगा, और अगर जद (एस) ने किया, तो यह "परिवार का एटीएम" बन जाएगा। 2024 में अयोध्या राम मंदिर का उद्घाटन, और केदारनाथ, बद्रीनाथ, और काशी विश्वनाथ मंदिरों का विकास अन्य प्रमुख मुद्दे थे जिनके साथ शाह ने मांड्या में भाजपा की संकल्प यात्रा के लिए एकत्रित हुई भीड़ को जीतने की कोशिश की।
कर्नाटक में भाजपा का मुकाबला टुकडे-टुकडे गैंग वाली कांग्रेस से है
गृह मंत्री ने कहा कर्नाटक विधानसभा चुनाव 20223 की लड़ाई भारतीय जनता पार्टी और टुकडे-टुकडे गैंग वाली कांग्रेस के बीच है। यहां हम किसी से गठबंधन करने नहीं जा रहे। उन्होंने साफ किया जेडीएस सिर्फ अफवाह फैला रही है, हमारी भाजपा कर्नाटक में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।
पुराने मैसूर क्षेत्र में भाजपा की पैठ बनाने पहुंचे अमित शाह
बता दें भाजपा पुराने मैसूर क्षेत्र में पैठ बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, जो जनता दल (सेक्युलर) और कांग्रेस का पारंपरिक गढ़ है। सत्तारूढ़ दल को इस क्षेत्र में अपनी पहली जीत 2019 में ही मिली, जब जद (एस) के एक नेता ने उनके साथ शामिल होने के लिए पाला बदल लिया। शुक्रवार को पूर्व प्रधान मंत्री और जद (एस) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के साथ मंच साझा करते हुए, अमित शाह ने पुराने मैसूरु क्षेत्र के हिस्से मांड्या जिले के मद्दुर तालुक में मेगा डेयरी संयंत्र का उद्घाटन किया, जिसकी क्षमता लगभग 14 लाख लीटर संसाधित करने की है।
मड्या और मैसूरु में कमल खिलेगा
बता दें मांड्या के पास सात विधानसभा सीटें हैं - छह जद (एस) के पास और एक भाजपा के पास है, जिसे उसने उपचुनाव में जीता था। शाह ने कहा "जद (एस)-कांग्रेस को कई मौके दिए गए हैं और वे बारी-बारी से करते रहे हैं। इस बार मांड्या और मैसूरु में कमल खिलेगा। हम बहुमत हासिल करेंगे।"
वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया
अमित शाह ने वोक्कालिगा समुदाय के गढ़ में एक बड़ी जनसभा को भी संबोधित किया, जो कर्नाटक की आबादी का कम से कम 15 प्रतिशत है और लिंगायतों के बाद कर्नाटक राज्य का दूसरा सबसे बड़ा वोट बैंक है। पुराने मैसूर क्षेत्र में उनका दबदबा है, जो अब तक बीजेपी से दूर रहा है। इस क्षेत्र में मांड्या, मैसूरु, हासन, तुमकुरु, चामराजनगर, बेंगलुरु ग्रामीण, कोलार और चिक्काबल्लापुर जैसे जिले शामिल हैं।शाह ने निर्मलानंदनाथ स्वामीजी - आदिचुंचनगिरी मठ के प्रमुख पुजारी से मुलाकात की। विशेष रूप से वोक्कालिगा समुदाय द्वारा पुराने मैसूरु क्षेत्र में प्रभावशाली मठ अत्यधिक माना जाता है।
-
परिसीमन वार्ता में कांग्रेस की देरी के बीच अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की वकालत की। -
अमित शाह ने 2029 के चुनावों में महिलाओं के लिए आरक्षण की मांग की, जबकि कांग्रेस ने परिसीमन पर चर्चा को स्थगित कर दिया। -
‘पैर तुड़वाती हैं, विक्टिम कार्ड खेलती हैं',अमित शाह का ममता पर बड़ा हमला, 45 दिन में BJP सरकार बनाने का दावा -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता?












Click it and Unblock the Notifications