Holidays:अप्रैल में छुट्टियों की बहार! महावीर जयंती पर रहेंगे स्कूल-बैंक बंद, यहां देखें हॉलीडेज की पूरी लिस्ट

Holidays: जो लोग घूमने-फिरने के शौकीन हैं, वे अक्सर दो ही चीजों का इंतजार करते हैं- पहला, अच्छा मौसम और दूसरा, छुट्टी! अप्रैल 2025 की शुरुआत ही ऐसे मौके से हो रही है, जब दोनों चीजें एक साथ मिल रही हैं। एक तरफ मौसम सुहाना है, वहीं दूसरी ओर छात्रों के लिए छुट्टियों की भरमार है। ईद और राम नवमी से छुट्टियों का सिलसिला शुरू हो चुका है और अब महावीर जयंती की बारी है।

आज महावीर जयंती के मौके पर स्कूल-कॉलेज के साथ-साथ बैंक भी बंद हैं। स्कूल-कॉलेजों में गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं और कई राज्य सरकारों ने सार्वजनिक व वैकल्पिक अवकाश की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। ऐसे में यदि आप घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है।

Holidays

10 अप्रैल को महावीर जयंती पर बंद रहेंगे स्कूल और सरकारी दफ्तर

10 अप्रैल, गुरुवार को महावीर जयंती के मौके पर स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस दिन राष्ट्रिय अवकाश रहेगा। यह दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर की जयंती के रूप में मनाया जाता है। महावीर जयंती हर साल भारतीय पंचांग के अनुसार चैत्र माह की त्रयोदशी को आती है, इसलिए इसकी तारीख हर साल बदलती है।
ये भी पढ़ें: Delhi News: CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, AAP कार्यकाल में नियुक्त गैर-संवैधानिक पदाधिकारियों की छुट्टी

छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टी घोषित

महावीर जयंती के दिन छत्तीसगढ़ में स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही बैंकों और सरकारी दफ्तरों में भी इस दिन काम नहीं होगा।

अप्रैल में पड़ने वाले रविवार की तारीखें

अप्रैल 2025 में रविवार की छुट्टियां इस प्रकार रहेंगी:

  • 13 अप्रैल - दूसरा रविवार
  • 20 अप्रैल - तीसरा रविवार
  • 27 अप्रैल - चौथा रविवार

वैकल्पिक छुट्टियां भी हुईं घोषित

सरकार ने 2025 के लिए कई वैकल्पिक छुट्टियां भी घोषित की हैं। ये छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 11 अप्रैल - हाटकेश्वर जयंती (शुक्रवार)
  • 12 अप्रैल - धरती पूजा (खद्दी पर्व)
  • 24 अप्रैल - श्रीमद वल्लभाचार्य जयंती (गुरुवार)
  • 25 अप्रैल - सेन जयंती
  • 30 अप्रैल - परशुराम जयंती (बुधवार)
  • 02 मई - शंकराचार्य जयंती
  • 29 मई - महाराणा प्रताप जयंती/छत्रसाल जयंती (गुरुवार)
  • 04 जून - महेश नवमी
  • 24 जून - वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस
  • 27 जून - रथ यात्रा (शुक्रवार)
  • 19 जुलाई - डॉ. खुबचंद बघेल जयंती
  • 29 जुलाई - नाग पंचमी
  • 14 अगस्त - हर छठ (गुरुवार)
  • 15 अगस्त - पारसी नववर्ष
  • 23 अगस्त - पोला
  • 27 अगस्त - गणेश चतुर्थी
  • 30 अगस्त - नवाखाई
  • 03 सितंबर - ढोल ग्यारस
  • 05 सितंबर - ओणम (शुक्रवार)
  • 06 सितंबर - अनंत चतुर्दशी
  • 17 सितंबर - विश्वकर्मा जयंती (सार्वजनिक अवकाश)

अक्टूबर से दिसंबर तक की कुछ प्रमुख वैकल्पिक छुट्टियां

  • 20 सितंबर - प्राणनाथ जयंती (शनिवार)
  • 22 सितंबर - अग्रसेन जयंती (सोमवार)
  • 30 सितंबर - दशहरा (महाअष्टमी)
  • 01 अक्टूबर - दशहरा (महानवमी)
  • 04 अक्टूबर - डॉ. सैयदना साहब जन्मदिवस
  • 07 अक्टूबर - वाल्मीकि जयंती/कुँवर पूर्णिमा आदि
  • 10 अक्टूबर - करवा चौथ व्रत
  • 21 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
  • 23 अक्टूबर - भाई दूज
  • 28 अक्टूबर - भगवान सहस्त्रबाहु जयंती
  • 01 नवम्बर - नामदेव जयंती
  • 25 नवम्बर - गुरु तेग बहादुर बलिदान दिवस
  • 04 दिसंबर - दत्तात्रेय जयंती
  • 10 दिसंबर - शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस

यात्रा की योजना बना रहे हैं तो छुट्टियों का रखें ध्यान

अगर आप अप्रैल या आने वाले महीनों में कहीं घूमने की सोच रहे हैं तो इन छुट्टियों को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की प्लानिंग करें। इससे आप ट्रैफिक और भीड़-भाड़ से बच सकते हैं और अपने समय का बेहतर इस्तेमाल कर पाएंगे।
ये भी पढ़ें: हर साल महंगी हो रही शिक्षा, स्कूल फीस को लेकर सामने आया चौंकाने वाला सर्वे! 80 फीसदी तक बढ़े शुल्क

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+