Delhi News: CM रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला, AAP कार्यकाल में नियुक्त गैर-संवैधानिक पदाधिकारियों की छुट्टी

Delhi News: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए AAP कार्यकाल में हुई समितियों और अकादमियों की नियुक्तियां को रद्द करने का फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्णय प्रशासन में पारदर्शिता, जवाबदेही और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है।

सीएम रेखा गुप्ता ने हाल ही में एक अहम कदम उठाते हुए गैर-संवैधानिक निकायों, प्राधिकरणों, बोर्डों और समितियों में मनोनीत पदों पर बैठे अधिकारियों व सदस्यों का कार्यकाल तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है। इसमे से कई पूर्व और वर्तमान AAP विधायक थे। यह फैसला पिछली आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के कार्यकाल में हुई नियुक्तियों को निरस्त करने की व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है।

Rekha Gupta

निकायों में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गई थीं

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, जिन निकायों में नियमों को दरकिनार कर नियुक्तियां की गई थीं, अब उनकी समीक्षा कर पुनर्गठन किया जाएगा। यह फैसला मुख्य रूप से उन पदाधिकारियों पर लागू हुआ है, जिन्हें पिछली AAP सरकार ने कला, संस्कृति, स्वास्थ्य, शिक्षा, और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों से जुड़ी अकादमियों, समितियों, बोर्डों और प्राधिकरणों में नामित किया था। गौरतलब है कि इनमें से कई नियुक्तियों को लेकर पहले भी राजनीतिक भर्तियों और भाई-भतीजावाद के आरोप लगते रहे हैं।

दिल्ली की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है

अकादमियों में साहित्य कला परिषद, हिंदी अकादमी, उर्दू अकादमी, संस्कृत अकादमी, सिंधी अकादमी, गढ़वाली, कुमाऊंनी, सिंधी अकादमी, मैथिली भोजपुरी अकादमी शामिल है। अधिकतर राजनीतिक से जुड़ी थीं। अब इनके रद्द होने से इन निकायों के पुनर्गठन का रास्ता खुल जाएगा। इस फैसले का असर कला, संस्कृति, शिक्षा, स्वास्थ्य, और शहरी विकास से जुड़ी अकादमियों और समितियों पर सबसे अधिक पड़ा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Today: दिल्ली सरकार की नई एंटी-प्रदूषण नीति क्या है? तिहाड़ में कैदियों को मिलेगा नींबू पानी, जानिए सब

ऐसी उम्मीद है कि इस फैसले के बाद दिल्ली की राजनीति में नई हलचल देखने को मिल सकती है। संभावना जताई जा रही है कि आम आदमी पार्टी इस कदम को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताएगी और इसे जनता के बीच मुद्दा बनाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+