'इंदिरा गांधी पर ऐसी फिल्म तो कांग्रेस भी नहीं बना सकती', कंगना की 'इमरजेंसी' देख ये क्या बोल गए इतिहासकार?
BJP MP Kangana Ranaut Emergency: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी फिल्म "इमरजेंसी" को लेकर सुर्खियों में है। फिल्म रिलीज से पहले ही कई विवादों में घिर गई है। फिल्म 1975-77 के बीच भारत में लगी आपातकाल और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर आधारित है। अब इतिहासकार मक्खन लाल ने इस फिल्म की तारीफ की है।
इतिहासकार मक्खन लाल को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) द्वारा फिल्म देखने और उस पर अपनी टिप्पणी देने के लिए एक्सपर्ट के तौर पर बुलाया गया था। फिल्म देखने के बाद मक्खन लाल ने कहा कि कांग्रेस भी इंदिरा गांधी पर इससे बेहतर फिल्म नहीं बनवा सकती थी।

ये भी पढे़ं- कंगना रनौत की 'इमरजेंसी' को सर्टिफिकेट देने को राजी हुई सेंसर बोर्ड! रखी ये शर्त, जानिए कोर्ट से क्या कहा
कंगना की ये फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होनी थी लेकिन CBFC सर्टिफिकेट नहीं मिलने की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई है। 18 सितंबर को, सीबीएफसी ने बॉम्बे हाई कोर्ट को बताया था कि उसकी जांच समिति ने, ''फिल्म की कहानी और विषय के कारण'', स्क्रीनिंग के दौरान एक ''विषय विशेषज्ञ'' को आमंत्रित किया था। इसके लिए मक्खन लाल को फिल्म देखने और उसपर टिप्पणी करने के लिए बुलाया गया था। हाई कोर्ट ने सीबीएफसी को 26 सितंबर तक फिल्म के प्रमाणन पर फैसला लेने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें- Kangana Ranaut News: कानूनी पचड़े में फंसने वाली हैं कंगना रनौत? हिमाचल प्रदेश के मंत्री ने बताई बड़ी वजह
फिल्म इमरजेंसी को लेकर क्या बोले इतिहासकार मक्खन लाल?
एनडीए-1 सरकार के दौरान एनसीईआरटी की इतिहास की पाठ्यपुस्तकों के सह-लेखक मक्खन लाल ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा,
''कांग्रेस जानती है कि मैं पार्टी का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। लेकिन फिर भी, तथ्यों को स्वीकार करना होगा। और श्रीमती गांधी जैसे व्यक्तित्व का सम्मान किया जाना चाहिए। जब मैंने फिल्म देखी, तो मेरी प्रतिक्रिया यह थी कि कांग्रेस भी श्रीमती गांधी पर इससे बेहतर ऐतिहासिक फिल्म नहीं बना सकती थी। कंगना ने फैक्ट से 0.01% भी छेड़छाड़ नहीं किया है। यह किसी राजनीतिक नेता पर अब तक देखी गई सबसे सहानुभूतिपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह बिल्कुल भी पक्षपातपूर्ण नहीं है।''
ये भी पढ़ें- 'कंगना रनौत के बयान पर भाजपा बेनकाब हो गई है', किसान नेता पंधेर ने की कार्रवाई की मांग
कंगना की इमरजेंसी को लेकर इतिहासकार मक्खन लाल ने क्या सुझाव दिए?
हालांकि इतिहासकार मक्खन लाल ने कहा कि फिल्म के एंड को लेकर उनका एक सुझाव है। मक्खन लाल ने कहा,
''मेरा मुख्य सुझाव यह था कि फिल्म इंदिरा गांधी के एक दृश्य के साथ खत्म हो रहा है। मुझे लगा कि इससे समस्या पैदा होगी। मैंने सुझाव दिया कि फिल्म को उनके निधन पर खत्म करने के बजाए, फिल्म निर्माताओं को शायद 20 से 30 सेकंड में दिखाना चाहिए कि उसके बाद क्या हुआ? राजीव गांधी के उस बयान की चर्चा की जानी चाहिए, 'जब एक पेड़ गिरता है...और उसके बाद सिखों का नरसंहार। अन्यथा, यह एक समस्या होगी क्योंकि यह एकतरफा फिल्म बन जाएगी।''
उन्होंने कहा, "इसे संतुलित करने के लिए, आपको दिखाना चाहिए कि उसके तुरंत बाद क्या हुआ... प्रभाव दिखाना होगा। और मैंने इसे अपने साढ़े तीन पन्नों के नोट में सीबीएफसी को लिखित रूप में प्रस्तुत किया था।












Click it and Unblock the Notifications