राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद CBSE के स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में अनिवार्य हो सकती है हिन्दी

संसदीय समिती की जिन सिफारिशों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने मंजूरी दी है उसके अनुसार CBSE के स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में यह भाषा अनिवार्य हो जाएगी।

नई दिल्ली। संसदीय समिति की ओर से दी गई सिफारिशों में से अधिकतर को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा मंजूरी दिए जाने के बाद केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) से संबंद्ध और केंद्रीय विद्यालयों में 10 वीं कक्षा तक हिन्दी की पढ़ाई को अनिवार्य किया जा सकता है।

राष्ट्रपति से मंजूरी के बाद CBSE के स्कूलों और केंद्रीय विद्यालयों में अनिवार्य हो सकती है हिन्दी

बता दें कि राष्ट्रपति ने जिन सिफारिशों को मंजूरी दी है उनमें से एक सिफारिश यह भी थी कि 10 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए हिन्दी को अनिवार्य बनाया जाए। मानव संसाधन विकास मंत्रालय (MHRD) से भी समिति ने कहा है कि पाठ्यक्रमों में हिन्दी भाषा को अनिवार्य बनाए जाने के लिए ठोस कदम उठाने के लिए कहा है।

राष्ट्रपति ने आदेश में कहा...

समिति की सिफारिश को स्वीकार करते हुए राष्ट्रपति मुखर्जी ने अपने आदेश में कहा कि यह सिफारिश सैद्धांतिक तौर पर स्वीकार की जाती है। इस पर राज्य सरकारों के साथ चर्चा कर एक नीति बनाई जाए।

राष्ट्रपति की ओर से जारी किए गए आदेश के अनुसार MHRD को हिन्दी पाठ्यक्रम में अनिवार्य बनाने के लिए प्रयास करना चाहिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि केंद्रीय विद्यालय संगठन और सीबीएसई से जुड़े स्कूलों में 10वीं कक्षा तक हिंदी को अनिवार्य विषय बनाया जाना चाहिए।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+