'बाबा भोले समेत सभी दोषियों पर कार्रवाई हो, राजनैतिक स्वार्थ में ढीला...', हाथरस कांड पर मायावती का बड़ा बयान

Mayawati on Hathras stampede: बहुजन समाज पार्टी (BSP) की प्रमुख मायावती ने हाथरस के सत्संग भगदड़ मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मायावती ने कहा है कि इस मामले में जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। मायावती ने बाबा भोले यानी, हाथरस सत्संग में जिनकी चरण की धूल लेने के चक्कर में भगदड़ मची, उसके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।

स्वयंभू बाबा सूरज पाल सिंह उर्फ "भोले बाबा" का नाम लेते हुए मायावती ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा कि हाथरस कांड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की जान चली गई है, जिसमें ज्यादातर महिलाओं और बच्चों की मौत हुई है।

Mayawati on Hathras stampede

ये भी पढ़ें- आश्रम सीरीज जैसी है भोले बाबा की 'सेना', ब्लैक कमांडो-पिंक वर्दी में जान देने को तैयार रहते हैं हजारों जवान

मायावती बोलीं- हाथरस मामले में राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए

मायावती ने कहा, ''हाथरस कांड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी। इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़।''

ये भी पढ़ें- लाखों की कार, करोड़ों का लग्जरी आश्रम... स्वयंभू भोले बाबा ने दो दशकों में बनाई 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति!

मायावती ने कहा- बीएसपी से जुड़कर हाथरस जैसे कांडों से बच सकते हैं

मायावती ने एक अन्य पोस्ट में कहा, ''बल्कि बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के बताए हुए रास्तों पर चलकर इन्हें सत्ता खुद अपने हाथों में लेकर अपनी तकदीर खुद बदलनी होगी अर्थात् इन्हें अपनी पार्टी बीएसपी से ही जुड़ना होगा, तभी ये लोग हाथरस जैसे कांडों से बच सकते हैं जिसमें 121 लोगों की हुई मृत्यु अति-चिंताजनक है।''

मायावती ने आगे कहा, ''देश में गरीबाों, दलितों व पीड़ितों आदि को अपनी गरीबी व अन्य सभी दुखों को दूर करने के लिए हाथरस के भोले बाबा जैसे अनेकों और बाबाओं के अंधविश्वास और पाखंडवाद के बहकावे में आकर अपने दुख व पीड़ा को और नहीं बढ़ाना चाहिए, यही सलाह है।''

ये भी पढ़ें- हाथरस हादसे के बाद पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- 'परेशान ना हो, अब आप हमारा परिवार'

सूरज पाल सिंह उर्फ "भोले बाबा" ने भी हाथरस कांड पर तोड़ी चुप्पी

स्वयंभू बाबा सूरज पाल सिंह या "भोले बाबा" ने शनिवार को हाथरस भगदड़ के संबंध में अपनी चुप्पी तोड़ी। एक वीडियो बयान में सूरज पाल, जिन्हें नारायण साकार हरि के नाम से भी जाना जाता है, ने इस सप्ताह के शुरू में हाथरस जिले के फुलारी गांव में एक 'सत्संग' के दौरान हुई त्रासदी में हुई मौतों पर अपना दुख व्यक्त किया। उसने कहा, "अराजकता पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।"

'बाबा' ने कहा, "2 जुलाई की घटना से मैं बहुत दुखी हूं। ईश्वर हमें इस पीड़ा को सहने की शक्ति दे। कृपया सरकार और प्रशासन पर भरोसा रखें। मुझे विश्वास है कि अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मैंने अपने वकील एपी सिंह के जरिए से समिति के सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे शोकाकुल परिवारों और घायलों के साथ खड़े रहें और जीवन भर उनकी मदद करें।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+