हाथरस हादसे के बाद पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- 'परेशान ना हो, अब आप हमारा परिवार'

Rahul Gandhi meets Hathras stampede: कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हाथरस भगदड़ दुर्घटना के पीड़ितों से मुलाकात की। राहुल गांधी ने अलीगढ़ में तीन पीड़ित परिवारों से मुलाकात की है। जिनसे उन्होंने कहा कि, 'आप लोग परेशान मत हो, अब आप लोग हमारा परिवार हैं।' जिसके बाद राहुल गांधी हाथरस भी गए और वहां भी जाकर पीड़ित परिवारों से मिले।

राहुल गांधी ने कहा, ''हाथरस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए, लेकिन प्रशासन से लापरवाही तो हुई है। बहुत सारे परिवारों को नुकसान हुआ है, बहुत लोगों की मौत हुई है। मैं इसको राजनीतिक प्रिज्म से नहीं कहना चाहता हूं लेकिन ये प्रशासन की कमी है। गलतियां तो हुई हैं और इनका पता लगाया जाना चाहिए।''

Rahul Gandhi meets Hathras stampede

राहुल गांधी ने कहा कि, ''सबसे जरूरी बात ये है कि अब सबको मुआवजा सही से और वक्त से मिलना चाहिए...क्योंकि ये गरीब परिवार हैं और मुश्किल का समय है इनके लिए ये सबसे ज्यादा जरूरी है।

Recommended Video

    हाथरस हादसे के बाद पीड़ितों के घर पहुंचे राहुल गांधी, कहा- 'परेशान ना हो, अब आप हमारा परिवार'

    हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की मौत हो गई है, जिनमें ज्यादातर महिलाएं थीं। उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार (4 जुलाई) को उस पैनल के छह सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जिसने भोले बाबा उर्फ सूरज पाल के सम्मान में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया था।

    ये भी पढ़ें- हाथरस भगदड़ मामले में अब तक क्यों नहीं हुई 'भोले बाबा' की गिरफ्तारी? UP पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

    राहुल गांधी से मिलने के बाद क्या बोले पीड़ित परिवार?

    राहुल गांधी शुक्रवार सुबह सबसे पहले अलीगढ़ के पिलखना गांव में मंजू देवी के घर पहुंचे थे। हाथरस हादसे में मंजू देवी और उनके बेटे की मौत हुई है। उसके बाद राहुल गांधी अलीगढ़ के नवीपुर खुर्द गांव पहुंचे, जहां शांति देवी की मौत हुई है। राहुल गांधी ने उन्हें आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। बाद में वे हाथरस पहुंचे।

    राहुल गांधी के दौरे के बाद एक शोक संतप्त परिवार के सदस्य ने कहा, "उन्होंने हमसे कहा कि वह पार्टी की मदद से हमारी मदद करेंगे... उन्होंने हमसे पूछा कि सब कुछ कैसे हुआ...।''

    ये भी पढ़ें- हाथरस में ड्यूटी पर तैनात महिला कांस्टेबल ने बताया भगदड़ का भयानक मंजर, लोगों को बचाने में खुद हुईं घायल

    एक अन्य शोकाकुल परिवार के सदस्य ने कहा, "मेरी पत्नी और दो बेटियां सत्संग में गई थीं... मेरी छोटी बेटी ने मेरी बड़ी बेटी की गोद में अंतिम सांस ली क्योंकि वे दोनों भीड़ में फंस गईं। वह (राहुल गांधी) आ रहे हैं, जो भी पूछेंगे, बता देंगे। कई लोग घर आए और हमसे सहानुभूति जताई।''

    हाथरस भगदड़ हादसे पर जानिए बड़े अपडेट?

    पुलिस महानिरीक्षक (अलीगढ़ रेंज) शलभ माथुर ने कहा कि इस मामले में अभी तक छह लोग गिरफ्तार हुई हैं। मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर फरार है। पुलिस उस पर 1 लाख का इनाम घोषित करेगी। माथुर ने कहा, "मुख्य आरोपी देवप्रकाश मधुकर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) भी जारी किया जाएगा।"

    हालांकि पुलिस ने अभी तक जिनके लिए ये आयोजन किया गया था, सूरज पाल, जिन्हें नारायण साकार हरि और भोले बाबा के नाम से भी जाना जाता है, उनपर कोई कार्रवाई नहीं की है। इन्हें भोले बाबा के चरण की धूल लेने के लिए महिलाएं उनकी तरफ भागी थीं, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनी।

    सूरज पाल (भोले बाबा ) का नाम यूपी पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में भी नहीं है। हालांकि, पुलिस जरूरत पड़ने पर उनसे पूछताछ करने की योजना बना रही है। पुलिस ने उनके मैनपुरी आश्रम की तलाशी ली, लेकिन वे नहीं मिले।

    ये भी पढ़ें- 'अंधविश्वास नहीं फैलाना चाहिए', हाथरस की घटना पर क्या बोले BSP प्रदेश अध्यक्ष? देखें Exclusive Interview

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+