हैकर्स ने लीक किए करीब 3 करोड़ भारतीयों की पर्सनल जानकारी, डार्क वेब पर साझा किया डेटा
नई दिल्ली। हैकर्स द्वारा एक बार फिर भारतीय यूजर्स का पर्सनल डेटा चुराने और उसे लीक करने का मामला सामने आया है। साइबर अपराधियों पर नजर रखने वाली ऑनलाइन खुफिया कंपनी साइबल के मुताबिक साइबर अपराधियों ने करीब 3 करोड़ भारतीयों की निजी जानकारियां डार्क वेब पर लीक कर दी हैं। इससे पहले, कंपनी ने फेसबुक और ऑनलाइन एजुकेशन वेबसाइट अनएकेडेमी पर यूजर्स का डेटा हैक होने की जानकारी दी थी।

ऑनलाइन खुफिया कंपनी साइबल के अनुसार साइबर अपराधियों ने कुल 2.9 करोड़ नौकरी चाहने वाले (Job seekers) भारतीयों के पर्सनल डेटा को हैकिंग फ़ोरम में से एक डार्क वेब पर मुफ्त में पोस्ट किया है, जिसमें भारतीयों के पर्सनल डेटा में शामिल उनके घर के पते, शिक्षण संस्थान और संपर्क सूत्र इत्यादि विवरण शामिल हैं।

गौरतलब है अक्टूबर, 2018 में भी सोशल मीडिया साइट्स फेसबकु ने उपभोक्ताओं के डेटा को लेकर ऐसा ही खुलासा किया था, जिसमें बताया गया था कि हैकर्स ने विश्वभर के 2.9 करोड़ यूजर्स का डेटा को एक्सेस किया था। फेसबुक द्वारा मुहैया कराई गई जानकारी के मुताबिक इस साइबर हमले की वजह से कुछ समय में विश्वभर के 5 करोड़ एकाउंट प्रभावित हुए थे।

जानिए, क्या है डार्क वेब, जहां हैकर्स ने साझा की है निजी जानकारी?
दरअसल, डार्क वेब इंटरनेट का ही हिस्सा है, लेकिन इसे सामान्य रूप से सर्च इंजन पर नहीं ढूंढा जा सकता। इस तरह की साइट को खोलने के लिए विशेष तरह के ब्राउजर की जरूरत होती है, जिसे टोर कहते हैं।

निजी जानकारी चुराकर हैकर्स देते हैं घोटाला या जासूसी कार्य को अंजाम
साइबल ने कहा है कि साइबर अपराधी ऐसी जानकारी जुटाकर दूसरे लोगों के नाम पर घोटाला या जासूसी जैसे कार्यों को अंजाम देते हैं। हाल ही में एक रिपोर्ट में खुलासा किया था कि भारतीय फर्मों ने अपने कामकाज पर रैंसमवेयर वायरस के दुष्प्रभाव को खत्म करने के लिए औसतन आठ करोड़ रुपए से अधिक की फिरौती दी है।

हैकर्स ने भारतीयों के ऐड्रेस, ईमल, फोन जैसी डिटेल लीक की हैं
साइबल ने कहा कि नौकरी की तलाश कर रहे 2.91 करोड़ भारतीयों का डेटा लीक किया गया है। इस बार बड़ी संख्या में डेटा की चोरी हुई है और उसे डार्क वेब पर डाला गया है। इसमें एजुकेशन, ऐड्रेस, ईमल, फोन, योग्यता, कार्य अनुभव जैसी कई संबंधी निजी जानकारियां शामिल हैं। नौकरी संबंधी जानकारी देने वाली कई नामी भारतीय वेबसाइट के स्क्रीनशॉट भी साइबिल ने पोस्ट किए हैं। फिलहाल कंपनी उस सोर्स का पता लगा रही है, जहां से डेटा लीक हुआ है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 12 April: LSG vs GT, लखनऊ-गुजरात में धुरंधरों की फौज, किसे मिलेगी जीत?












Click it and Unblock the Notifications