कपल ने बनाया अपने निजी पलों का वीडियो, हैकर्स ने चोरी कर पॉर्न वेबसाइट पर डाला

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में एक कपल को अपने निजी पलों का वीडियो बनाना महंगा पड़ गया। यह वीडियो पॉर्न वेबसाइट पर देखकर कपल के होश उड़ गए। कपल ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने यह वीडियो पॉर्न वेबसाइट से हटवा दिया, ले​किन तब तक यह वीडियो दूसरी वेबसाइट पर अपलोड हो चुका था। गुजरात सीआईडी मामले की जांच कर रही है।

कपल ने खुद बनाया था अपना वीडियो

कपल ने खुद बनाया था अपना वीडियो

पीड़‍ित कपल ने बताया कि उन्‍होंने अपने अतंरंग पलों का वीडियो बनाया था। उनके इलेक्‍ट्रॉनिक डिवासेस को हैक करके इस विडियो को चोरी किया गया और उसे पॉर्न वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया। उन्हें मामले की जानकारी तब हुई जब उन्होंने पॉर्न वेबसाइट पर अपना वीडियो देखा।

एक बार वीडियो हटा, दूसरी साइट पर हुआ अपलोड

एक बार वीडियो हटा, दूसरी साइट पर हुआ अपलोड

एनबीटी की खबर के मुताबिक, सीआईडी के साइबर क्राइम विभाग के डिप्टी एसपी बीएम टांक ने कहा, 'हमने पॉर्न वेबसाइट से कहा था क‍ि इस वीडियो को हटा ले और उन्‍होंने ऐसा किया। कुछ दिन बाद जब हमने देखा तो यह हट गया था।' हालांकि, पीड़ित कपल का कहना है कि उनका वीडियो अब दूसरी पॉर्न साइट पर अपलोड कर दिया गया है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस कर रही मामले की जांच

साइबर क्राइम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि यह अपनी तरह का पहला मामला है, जब किसी के निजी डिवाइस को हैक करके उनके अंतरंग वीडियो को चुराकर उसे पॉर्न वेबसाइटों पर डाल दिया गया हो। मामले की जांच की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+