'बड़े नेता जितना समय जेल में रहेंगे, उतना ही उनको राजनीतिक लाभ मिलेगा'

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के एक दिन पहले से ही वहीं के कई बड़े नेताओं को हिरासत रखा गया है। अब इस पर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने कहा कि जितना ज्यादा वक्त वे जेल में रहेंगे उनको उतना ही राजनीतिक फायदा मिलेगा। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला, उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को नजरबंद किया हुआ है।

governor satypal malik on jammu and kashmir leader house arrest

इस पर सवाल पूछे जाने पर राज्यपाल ने कहा कि क्या आप नहीं चाहते हैं कि लोग नेता बनें। मैं 30 बार जेल गया हूं। जो लोग जेल जाते हैं वे नेता बनते हैं। उन्हें वहां रहने दें। जितना ज्यादा वक्त वे जेल में बिताएंगे, चुनाव प्रचार के समय उतना ही वे दावे कर पाएंगे। मैंने छह महीने जेल में गुजारे हैं। राज्यपाल ने बड़े नेताओं की हिरासत को राजनीतिक लाभ बताते हुए कहा कि इसलिए अगर आपको उनसे हमदर्दी है तो उन्हें हिरासत में लेने से दुखी नहीं हों।

वे सभी अपने घरों में हैं। मैं आपतकाल के दौरान फतेहगढ़ जेल में था जहां पहुंचने में दो दिन लगते थे। अगर किसी मुद्दे पर किसी को हिरासत में लिया जाता है तो उसकी मर्जी है तो वह राजनीतिक लाभ लेगा। फारूक अब्दुल्ला अपने घर में हैं, जबकि उनके बेटे उमर हरि निवास में हैं। वहीं महबूबा मुफ्ती को चश्मेशाही में रखा गया है। बता दें कि इस महीने ही पांच अगस्त को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें- Video: पाकिस्‍तान ने किया 300 किलोमीटर रेंज वाली गजनवी बै‍लेस्टिक मिसाइल का टेस्‍ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+