Video: पाकिस्तान ने किया 300 किलोमीटर रेंज वाली गजनवी बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट
कराची। पाकिस्तान गुरुवार को गजनवी बैलेस्टिक मिसाइल का टेस्ट किया। पाकिस्तान ने इस मिसाइल का टेस्ट ऐसे समय में किया है जब भारत के साथ उसके संबंध हद से ज्यादा तनावपूर्ण हो चुके हैं और प्रधानमंत्री इमरान खान की तरफ से भारत को परमाणु हमले की धमकी दी जा चुकी है। पाकिस्तान सेना की तरफ से इसका वीडियो भी शेयर किया गया है। इमरान ने इस टेस्ट की तरफ इशारा कुछ दिनों पहले किया था जब उन्होंने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को इंटरव्यू दिया था। इसके बाद 26 अगस्त को जब उन्होंने देश की आवाम को संबोधित किया था, उस समय भी उन्होंने दोबारा एक परमाणु हथियार के टेस्ट की बात की थी।

पाकिस्तान सेना ने ट्वीट किया वीडियो
पाकिस्तान सेना की मीडिया विंग आईएसपीआर की तरफ से मिसाइल का वीडियो ट्वीट किया गया है। वीडियो में मेजर जनरल आसिफ गफूर ने बताया है कि मिसाइल 290 किलोमीटर तक कई तरह के हथियार ले जाने में सक्षम है। गजनवी जमीन से जमीन पर मार कर सकने वाली यह बैलिस्टिक मिसाइल है। मिसाइल को कमांड पोस्ट 59 और साइट 888 सोनमियानी फ्लाइट टेस्ट रेंज से लॉन्च किया गया। सोनमियानी बलूचिस्तान में हैं। मिसाइल को सिंध में स्थित नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लेक्स (एनडीसी) ग्राउंड कंट्रोल स्टेशन की ओर से गोथ पियारो और नूरीबाद में ट्रैक किया जाएगा। यह जगह रेंज से 222 किलोमीटर की दूरी पर है। एनडीसी पाकिस्तान का मिसाइल डेवलपर हेडक्वार्टर है जो पंजाब के फतेहजंग में स्थित है। इस मिसाइल टेस्ट को देखते हुए पाकिस्तान ने कराची के एयरस्पेस को 28 से 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है। पाक की सिविल एविएशन अथॉरिटी (सीएए) की तरफ से नोटिस टू एयरमैन (नोटैम) और नेवी की तरफ से वॉर्निंग जारी की गई थी। नोटैम में कराची एयरस्पेस के तीन रूट्स को बंद करने का आदेश दिया गया था।
पाकिस्तान के पास 2750 किलोमीटर रेंज वाली मिसाइल
भारत सरकार से जुड़े राजनयिक सूत्रों की मानें तो पाकिस्तान यह टेस्ट जान बूझकर अंजाम दे रहा है ताकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान उसकी तरफ जा सके। साथ ही वह यह संदेश भी देना चाहता है कि अगर कश्मीर मुद्दे का समाधान नहीं हुआ तो फिर परमाणु संघर्ष की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस परीक्षण का मकसद पाकिस्तान में मौजूद आतंकी तत्वों को भी खुश करना है। गजनवी एक कम रेंज वाली मिसाइल है। पाकिस्तान के पास गौरी और शाहीन जैसी मिसाइलें भी हैं जिनकी रेंज 2750 किलोमीटर है और शाहीन III को सबसे ज्यादा रेंज वाली पाक मिसाइल माना जाता है। गोथ पियारो और नूरीबाद दोनों ही कराची के करीब हैं। वहीं सोनमियानी रॉकेट लॉन्च फैसिलिट को पाक की अंतरिक्ष संस्था स्पेस एंड अपर एटमॉसफियर रिसर्च कमीशन की ओर से ऑपरेट किया जाता है।
-
Kashmiri Asiya Andrabi कौन है? दिल्ली कोर्ट ने क्यों सुनाई उम्रकैद? 24 साल से जेल में पति अलगाववादी 'आशिक' -
World Most Polluted Cities: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, भारत की क्या है रैंकिंग -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
US-Iran जंग में चौधरी बन रहे थे शहबाज-मुनीर, ईरान ने होर्मुज से लौटाया कराची जा रहा जहाज, धरी रह गई डिप्लोमेसी -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव












Click it and Unblock the Notifications